Proof of Virginity : दुल्हन को देना होता है वर्जिनिटी का सबूत!

इस इलाके में यह शर्मसार करने वाली परंपरा अभी भी!

574

Proof of Virginity : दुल्हन को देना होता है वर्जिनिटी का सबूत!

Pune : भारत समेत दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां सामाजिक कुरीतियों के चलते महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता रहा है। पुरानी प्रथाओं को लेकर महिलाओं का शोषण हो रहा है। ये केवल पिछड़े देशों में हो रहा है। बल्कि, उन देशों में भी ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं, जो विकसित हैं, जिनकी जीडीपी दुनिया के टॉप में आती है। ऐसे देशों में देश है चीन।
भारत में भी ऐसा समुदाय है, जहां दुल्हन को वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। इस समुदाय का नाम है कंजरभाट। यहां के रीति-रिवाजों में एक परंपरा है कि पूरी पंचायत के सामने खून के धब्बे दिखाकर यह साबित किया जाता है कि लड़की वर्जिन थी। कंजरभाट समुदाय के इस रिवाज का कई बार सामाजिक तौर पर बहिष्कार किया गया। लेकिन, इस समाज के कट्टर लोग इस प्रथा का पालन करते आ रहे हैं।

कंजरभाट समुदाय में दूल्हे से शादी के अगले दिन पूछा जाता है कि तुम्हें ‘जो माल दिया गया’ वो कैसा था? लड़की के वर्जिन होने पर लड़का कहता है ‘खरा!’ अगर नहीं तो तीन बार ‘खोटा’ बोलता है, तो खोटा बोलने के बाद लड़की के परिवार और रिश्तेदारों के खिलाफ लोग हिंसा तक पर उतारू हो जाते हैं। आलम तो यह है कि अगर कोई इस रस्म का पालन नहीं करता तो, उसका समाज से हुक्का-पानी बंद कर दिया जाता है।

कई सालों से होता रहा विरोध
2018 में एक महिला ने इस कुप्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वह भी इसी कुप्रथा की शिकार हुई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस कुप्रथा की आड़ में महिलाओं का शोषण किया जाता है। इस समुदाय के करीब ढाई लाख मेंबर्स हैं। ये अधिकतर पुणे, सांगली और संगमनेर में रहते हैं।

अगर समुदाय के वर्जिनिटी टेस्ट में लड़की फेल हो जाती है तो उससे खौलते तेल में से सिक्का निकालने, यौन शोषण और कपड़े उतारने जैसी सजा दी जाती है। फेल होने पर उसे मायके भेज दिया जाता है और फिर उसकी शादी कभी नहीं हो पाती।

परिवार ने लगाई थी गुहार
2019 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कंजरभाट समुदाय के एक परिवार ने पुलिस से गुहाई लगाई थी. उन्होंने कंजरभाट समुदाय के इस वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ बगावत की थी, जिसके बाद उनको सामाजिक बहिष्कार झेलना पड़ रहा था। परिवार की शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने अंबरनाथ शहर के चार लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

चीन के भी एक प्रांत में ऐसी परंपरा
हाल ही में चीन में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया, जहां एक महिला को वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा। यह पूरा मामला पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत का है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां की रहने वाली एक लड़की शादी करने के बाद जब अपने ससुराल पहुंची तो उसके पैर को घर की जमीन से स्पर्श नहीं कराया गया। बताया गया कि इससे पहले भी एक रस्म निभाई जाती है।

यह रस्म बड़ी अजीबोगरीब तरीके की है। बताया गया कि इस रस्म को निभाने के बाद ही दुल्हन का पैर ससुराल की जमीन पर पड़ेगा। बताया गया कि ऐसा करने से दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट होगी और उसके सभी बुरे कर्म अच्छे कर्मों में तब्दील हो जाएंगे। इसके चलते वह अपने ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगी और घर का विकास होगा।

टोकरी में 5 घंटे तक बैठी दुल्हन
जब इस रस्म की शुरुआत की गई तो दुल्हन को करीब 5 घंटे तक एक ऐसी टोकरी में नंगे पैर के सहारे बैठना पड़ा, जिसमें उसका पैर जमीन पर ना छुआ रहे। बिना रुके, बिना थके यह सब करना है।

दुल्हन को यह भी बताया गया कि ऐसा किया जाना बहुत जरूरी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की इस रिपोर्ट में इस रस्म को निभाते हुए दुल्हन की तस्वीर भी सामने आई, जिसमें यह स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि दुल्हन को इस रस्म को निभाने में कितनी परेशानी हो रही है।