Lokayukt Action : पूर्व IPS के यहां करोड़ो की बेनामी संपत्ति मिली

जो संपत्ति मिली उसका सरकारी भाव से आकलन 50 करोड़ से अधिक!

733
DPC For IPS Promotion:

Lokayukt Action : पूर्व IPS के यहां करोड़ो की बेनामी संपत्ति मिली

Indore : एक बड़े रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला लोकायुक्त ने दर्ज किया। जेल विभाग के DG रहे पूर्व आईपीएस संजय चौधरी के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस अधिकारी ने सास प्रेमलता पंचोली के नाम पर संपत्तियां खरीदी, जबकि सास सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक हैं। संजय चौधरी बायपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में रहते हैं। रिटायर होने के बाद उनके खिलाफ लोकायुक्त संगठन में शिकायत की गई थी, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की गई।

जांच में आरोप सही पाए गए, इसलिए घर छापा नहीं मारा। प्रारंभिक जांच में 10 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की संपत्तियों का खुलासा हुआ है। चौधरी की पोस्टिंग कभी इंदौर जिले में नहीं रही। वे उज्जैन रेंज के IG रहे, लेकिन, अपनी कमाई को निवेश के रूप में इंदौर जिले में लगाया। यहां पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी।

WhatsApp Image 2023 01 15 at 9.35.02 AM

लोकायुक्त को जो संपत्तियां पता चली
पुणे में भी उनकी प्रॉपर्टी मिली है। अभी और भी संपत्ति, बैंक खातों में जमा सामने आ सकता है।
इंदौर में बापट चौराहा पर 1.10 करोड़ का मकान। सुखलिया में 98.25 लाख का मकान। 4.41 लाख का फ्लैट।
एवेंट्स इन्फ्राटेक के नाम से पार्टनरशिप फर्म के नाम पलासिया में 1.10 करोड़ की संपत्ति।
पुणे में 1.9, 1.11 लाख के फ्लैट।

भोपाल में 11.56 का प्लाॅट, चूना भट्टी में 2.38 लाख का प्लाॅट। भोपाल में 80.73 लाख का फ्लैट।
ग्वालियर में 1.90 लाख रुपए कीमत का प्लॉट भी मिला है।
बाजार भाव से कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक।

संपत्तियों का आकलन
भोपाल, इंदौर, पुणे और ग्वालियर में मिली संपत्तियों का आकलन लोकायुक्त ने सरकारी गाइड लाइन के हिसाब से किया है। इन संपत्तियों की कीमत बाजार से भाव के मुकाबले 50 करोड़ रुपए से भी अधिक है। इंदौर के बापट चौराहा, पलासिया क्षेत्र में ही जमीन की कीमत न्यूनतम 10 हजार रु. स्क्वेयर फीट है।