Husband Committed Suicide : परिवार तोड़ने का दबाव, पति ने आत्महत्या की!

दूसरी मंजिल से छंलाग लगाई, सास, ससुर साले पर आरोप

501
Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case
Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case

Husband Committed Suicide : परिवार तोड़ने का दबाव, पति ने आत्महत्या की!

Indore : एरोड्रम इलाके में एक टेलर ने दूसरी मंजिल से छंलाग लगाकर जान दे दी। बताया गया पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। क्योंकि, पति उसकी इच्छा पर अलग रहने को राजी नहीं हो रहा था। उसने दो दिन पहले पति को कोर्ट का नोटिस भेजा था। पति को उसकी पत्नी, ससुर और साला परेशान कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक घटना भोलेनाथ कॉलोनी की है। यहां रहने वाले अजय (23) पुत्र साजनसिंह चौहान घर की दूसरी मंजिल से कूद गया। जीजा विजय ने बताया कि अजय सुबह नजदीक के प्लॉट पर गिरा पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने उसे देखा तो हमें सूचना की। हम उसे गाड़ी से अस्पताल लेकर आ रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जीजा विजय ने बताया कि अजय की करीब ढाई साल पहले छायलमीणा ग्राम में रहने वाली रेखा से शादी हुई थी। अजय सिलाई का काम करके अपना घर चला रहा था। पत्नी रेखा उसे अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। अजय के पिता नहीं होने के चलते मां और छोटा भाई भी साथ ही रहते थे। 15 दिन पहले नाराज होकर रेखा अपने मायके चली गई थी। यहां से ससुर मेहरबार सिंह ओर साला राजपाल लगातार फोन करके उससे बार-बार पूछ रहे थे कि उसने अलग होने के लिए क्या फैसला लिया है।

कोर्ट केस को लेकर नोटिस
जीजा विजय ने बताया कि अजय को कोर्ट केस को लेकर शुक्रवार को पत्नी रेखा ने नोटिस भेजा था। रेखा अपनी एक साल की बेटी योगिता को भी साथ ले गई थी। अजय ने मोबाइल पर बात कर उसे समझाया भी था। लेकिन, वह नहीं मानी। शनिवार रात को अजय खाना खाकर अपने रूम में सोने चला गया था। इसके बाद कब वह कमरे से निकलकर छत पर गया और वहीं से छलांग लगा दी।