It’s Your Time Go Home : ऑफिस टाइम खत्म होने कम्प्यूटर खुद घर भेज देगा!

ऐसा IT ऑफिस जिसने कर्मचारियों को याद दिलाने के लिए रिमाइंडर लगाया!

559

It’s Your Time Go Home : ऑफिस टाइम खत्म होने कम्प्यूटर खुद घर भेज देगा!

Indore : यहां की एक IT कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा ऑटोमैटेड सिस्टम बनाया है, जो उनकी शिफ्ट खत्म होते ही उनके कंप्यूटर सिस्टम को खुद बंद कर देता है। दस मिनट पहले स्क्रीन पर एक वार्निंग आती है कि आपका ऑफिस टाइम खत्म हो रहा है, अब आप घर जाइए!

सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर्स की ह्यूमन रिसोर्स विशेषज्ञ तन्वी खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर चेतावनी के साथ एक फोटो पोस्ट की। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनकी कंपनी ने स्वस्थ कामकाजी माहौल को बढ़ावा देने के लिए अपने कर्मचारियों के ऑफिस के डेस्कटॉप में एक रिमाइंडर लगाया था।

यदि कर्मचारी ऑफिस की शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि काश ऐसा हो कि आपका काम शिफ्ट ऑवर्स के अंदर ही खत्म हो जाए! तो हकीकत में यही हो भी रहा है।

 

क्या था ऑफिस रिमाइंडर में?

तन्वी खंडेलवाल के अपनी LinkedIn पोस्ट में लिखा था ‘चेतावनी!!! आपकी शिफ्ट खत्म हो गई है। ऑफिस सिस्टम 10 मिनट में बंद हो जाएगा. कृपया घर जाएं!’ तन्वी के मुताबिक कंपनी के सभी कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने पर डेस्कटॉप पर ये मैसेज आता है। पोस्ट में खंडेलवाल ने लिखा कि जब आपका कंप्यूटर एक स्वस्थ कामकाजी माहौल को प्राथमिकता देता है, तो आपको अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए किसी मंडे मोटिवेशन या फन फ्राइडे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हमारे ऑफिस की हकीकत है। इस युग में हम लचीले काम के घंटे और खुशनुमा माहौल में यकीन करते हैं।

 

पोस्ट पर 37 लाख रिएक्शन

तन्वी खंडेलवाल ने कुछ दिन पहले ही लिंक्डइन पर ये पोस्ट शेयर की थी। तब से इस पोस्ट पर 374,000 से अधिक लोग अपनी रिएक्शन दे चुके हैं। यहीं नहीं इस पर अब-तक 6,700 से अधिक कॉमेंट भी आए। कई लोगों ने आईटी फर्म सॉफ्टग्रिड की इस पहल की सराहना भी की है।

कुछ का मानना था कि ये नियंत्रण में रखने वाला जैसा है। कई यूजर ने यह भी तर्क दिया कि इस कदम से कर्मचारियों पर काम के घंटों के साथ कठिन समय सीमा को पूरा करने के लिए बेकार का दबाव पैदा होग। खासकर अगर काम के लिए ओवरटाइम की जरूरत हो।

एक ने कमेंट में लिखा ‘सही वर्क कल्चर बनाने का एक अनोखा तरीका!’ वही एक ओर लिंक्डइन यूजर ने कहा ‘यह उल्टा मनोविज्ञान है जो समय सीमा को जल्दी पूरा करने के लिए दबाव बनाएगा। हमें इंसान के व्यवहार को काबू करने से बचना चाहिए और कर्मचारियों को अपनी समय सीमा का प्रबंधन करने देना चाहिए।