कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गांधी चौपाल

830

कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गांधी चौपाल

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी विधानसभा के पाटी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई के नेतृत्व में गांधी चौपाल लगाई गई। इसमें आर्थिक विषमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर की चर्चा की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना- कहा केंद्र में बैठे लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं आज राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है.

बड़वानी- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में गांधी चौपाल लगाई जा रही है।बड़वानी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई के नेतृत्व में गांधी चौपाल लगातार लग रही है। इसके जरिए कांग्रेस अपनी बात लोगों तक पहुंचा रही है। वर्ष-2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेसियों को एकजुट करने को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर से हर एक विधानसभा और जिले के हर एक गांव में गांधी चौपाल लगाने का ऐलान किया है। ये चौपाल कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है। गांधी जयंती से बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगना शुरू हो गई हैं. बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस नेता राजन मंडलोई ने गांधी चौपाल लगाई इसमें आर्थिक विषमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही कांग्रेस नेता राजन मंडलोई ने बताया कि गांधी चौपाल के माध्यम से लोगों को देश दुनिया में क्या हो रहा है उसके बारे में अवगत करा रहे हैं और आप देख रहे हो कि किस प्रकार से केंद्र में बैठे लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आज राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है।

राहुल गांधी जी की एक छोटे से मामले को लेकर सदस्यता समाप्त करना और जो भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की आलोचना करता है भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलता है उनके विरुद्ध ईडी आईडी सीआईडी सब प्रकार की एजेंसियों को लगाकर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास चल रहा है।

हम लोग गांव गांव जाकर देश में जो सरकार है उसकी नीतियों की आलोचना कर रहे हैं और जो कांग्रेस की रीति नीति थी व कांग्रेस के जो काम थे वह लोगों को दिखाकर उन्हें अवगत करा रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगातार लग रही हैं।

बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के पाटी विकासखंड के कई गांवों में गांधी चौपाल लगाई गई। इसमें कांग्रेस की रीति-नीति से ग्रामीण लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही कांग्रेस संगठन को मजबूत कैसे करना है, इसको लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।