MP की IAS को मिला PM Award For Excellence

2587

MP की IAS को मिला PM Award For Excellence

नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों PM Award For Exellance प्रदान किया गया।

उन्हें यह अवार्ड जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य दक्षता और उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दिया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बुरहानपुर पहला जिला है जहां 100% घरों में नलों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार ने इसी उपलब्धि को रेखांकित करते हुए यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्रदान किया है जो आज सिविल सर्विस डे के दिन प्रधानमंत्री के हाथों बुरहानपुर कलेक्टर मित्तल को मिला है।