Weather Alert: MP के अधिकांश हिस्सों में आज और अगले 3 दिनों तक वर्षा की संभावना

दक्षिणी और पश्चिमी हवाओं के साथ बादलों का रूख उत्तर पूर्व की ओर

1092

Weather Alert: MP के अधिकांश हिस्सों में आज और अगले 3 दिनों तक वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। प्रदेश में आज भी बादल कल की अपेक्षाकृत ज्यादा छाए हुए हैं। सर्वाधिक जोर उसका दक्षिण पूर्व की तरफ है। यह बादल दक्षिण से और पश्चिम से मिलकर आ रहे हैं इसलिए मध्यप्रदेश में आज और अगले 3 दिनों तक कई स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

भारत के अन्य हिस्सों में भी मौसम परिवर्तन और भी तेजी से हो रहा है। अब हवाएं दक्षिण से उत्तर पूर्व की ओर तथा पश्चिम से पूर्व की ओर और भारत के शीर्ष पर उत्तर से पूर्व की ओर बह रही है। इस परिस्थिति में आधे से ज्यादा भारत में बादल छाए हुए हैं और कई जगह अचानक वर्षा की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

प्रदेश में आज भी बादल कल की अपेक्षाकृत ज्यादा छाए हुए हैं सर्वाधिक जोर उसका दक्षिण पूर्व की तरफ है। यह बादल दक्षिण से और पश्चिम से मिलकर आ रहे हैं इसलिए मध्यप्रदेश में आज भी कई स्थानों पर वर्षा की संभावना है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत अनेक हिस्सों में आज भी शाम से देर रात के बीच बारिश हो सकती है।

दक्षिण के सभी राज्यों में बादल छाए हुए हैं। यह बादल दक्षिणी राज्यों से सीधे पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं। दक्षिण के अनेक राज्यों में अभी बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

भारत के पूर्वी समुद्र में एक नए चक्रवात का उदय हो रहा है लेकिन अभी यह भारत से बहुत दूर है। इसलिए इसके पूर्ण आकार होने तक इसके बारे में अभी शंका है कि यह भारत की ओर आ पाएगा या नहीं?