15 दिन में मंत्रालय में पूर्व CM कैलाश जोशी की प्रतिमा लगाएगी सरकार

सभी चौदह पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा मंत्रालय में लगेगी

821

15 दिन में मंत्रालय में पूर्व CM कैलाश जोशी की प्रतिमा लगाएगी सरकार

भोपाल
इधर मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट चल रही है वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार पंद्रह दिन के भीतर उनके पिता मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की कांस्य प्रतिमा मंत्रालय में दोनो एनेक्सी के बीच की जगह में लगाने जा रही है।

प्रदेश के चौदह स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं मंत्रालय परिसर के भीतर लगाई जा रही है। मंत्रालय परिसर में वल्लभ भवन के नए एनेक्सी प्रांगण में सेंट्रल विस्टा में इन प्रतिमाओं को लगाने के लिए ग्रेनाइट के पेडेस्टल तैयार किए गए है। राजस्थान के श्किानगढ़ से आए ग्रेनाइट पत्थरों से पेडस्टल तैयार किए गए है। जो चौदह प्रतिमाएं यहां लगनी है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ला, भगवत राव मंडलोई, कैलाश नाथ काटजू, द्वारका प्रसाद मिश्र,गोविंद नारायण सिंह, श्यामाचरण शुक्ल, प्रकाश चंद्र सेठी, मोतीलाल बोरा, सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, अर्जुन सिंह, बाबूलाल गौर की प्रतिमाएं लगाई जा रही है।

शुक्ल की मूछ, वोरा का चश्मा बदलने में हुए कई बदलाव-

पूर्व मुख्यमंत्रियों की मूर्तियां सही बन सके इसके लिए कलाकारों ने कई बार मेहनत की। क्ले मिट्टी से पहले इनके ढांचे तैयार किए गए थे।
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल की मूंछ कई बार ठीक की गई और अर्जुन सिंह तथा मोतीलाल वोरा का चश्मा सही तरीके से फिट करने मिट्टी की मूर्ति में कई बदलाव हुए। गोविंद नारायण सिंह की हेयर स्टाइल को अंतिम रुप देने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

ग्रेनाइट पत्थरों से तैयार पैडस्टल पर लगेंगी अर्द्ध कांस्य प्रतिमाएं-

मंत्रालय में ग्रेनाइट से तैयार चौदह पैडस्टल पर यह प्रतिमाएं लगाई जा रही है। इनके पीछे और बाजू में दोनो ओर के रिक्त कुल बीस पैडस्टल पर फ्लावर पॉट रखे जाएंगे। ये कांस्य प्रतिमाएं दिल्ली की संजर भाउ कंपनी ने तैयार किए है। इन्हें अगले पंद्रह दिन के भीतर मंत्रालय में स्थापित कर दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

इन पूर्व सीएम की लगेंगी अर्द्ध्य कांस्य प्रतिमाएं-

रविशंकर शुक्ल, भगवंत राव मंडलाई, कैलाश नाथ काटजू, द्वारिका प्रसाद मिश्र, गोविंदनारायण सिंह,श्यामाचरण शुक्ल,राजा नरेशचंद्र सिंह,प्रकाशचंद्र सेठी,कैलाशचंद्र जोशी,वीरेन्द्र कुमार सक्लेचा,सुंदरलाल पटवा,अर्जुनसिंह, मोतीलाल वोरा,बाबूलाल गौर।