पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही पलंग की पेटी में छिपा दिया

पत्नी की हत्या करने वाले पति की महिला मित्र की भी है पुलिस को तलाश

778
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही पलंग की पेटी में छिपा दिया

उज्जैन। अवैध संबंधों के चलते पति ने उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र के पालखंदा में पत्नी की हत्या कर शव पलंग पेटी में छिपा दिया। फिर उसे परिवार वालों के साथ मिलकर यहाँ वहाँ ढूँढता रहा और लापता बता दिया।शराब के नशे में उसने ही पत्नी की लाश का पता दिया था।पुलिस ने पति विजय को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है की विजय का एक अन्य महिला से सम्बन्ध है जो मृतक पत्नी दीपा को नगवार थे। और इस बात को लेकर विजय और दीपा के बीच आये दिन विवाद होता था।
नरवर पुलिस हत्या की आशंका में महिला के पति से थाने में पूछताछ कर रही है वहीं उसकी महिला दोस्त के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मृतक दीपाबाई परमार 40 वर्ष निवासी पालखंदा का शव नरवर परिजनों की सूचना के बाद पलंगपेटी से बरामद किया था। पुलिस ने महिला के पति विजय परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

IMG 20230513 WA0054

पुलिस ने बताया की विजय परमार से पूछताछ में उसकी देवास में रहने वाली महिला मित्र की जानकारी लगी है । पुलिस उक्त महिला की तलाश कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा महिला की हत्या कैसे की गई थी। पति विजय ने ही हत्या की या अन्य भी सहयोगी था इसका पता लगाया जा रहा है। विजय हिरासत में है।

वही परिजनों ने दीपा की हत्या को लेकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाये है। दीपा की हत्या का दुखद समाचार सुनने के बाद उसका भाई हेमंत चौहान व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। हेमंत ने पुलिस को बताया दीपा की शादी 1996 में विजय से हुई थी। दीपा की बेटी उर्वशी और बेटा राजकुमार हैं। विजय के अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इस कारण दीपा मायके चली गई थी और कोर्ट में समझौते के बाद ससुराल आई थी। दीपा के परिजनों ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते विजय ने दीपा से तलाक की बात भी कही थी।