WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:दक्षिण भारत में इस बार मानसून में हो सकता है विलंब,फिर उभर रहा पश्चिमी विक्षोभ का खतरा

MP में कल से फिर बादल छाएंगे, बारिश का सिलसिला 28 मई तक रह सकता है जारी

Weather Update:दक्षिण भारत में इस बार मानसून में हो सकता है विलंब,फिर उभर रहा पश्चिमी विक्षोभ का खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

देश में पश्चिमी विक्षोभ का खतरा फिर उभर रहा है। आज से उत्तर भारत में गर्मी फिर असर दिखाएगी। इसी सप्ताह में फिर बादल और बारिश का असर होगा।
MP में कल से फिर बादल छाएंगे। बादल बारिश का सिलसिला 28 मई तक जारी रह सकता है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी क्षेत्र में गर्मी में 44 डिग्री तक उछाल आएगा। कल से यहां फिर बादल छाएंगे और 20, 21 मई को बारिश की संभावना है। इस बीच पारे में कमी आएगी।
इंदौर, भोपाल में 2 दिन बाद बादल छाएंगे जिससे भोपाल,जबलपुर, सागर में 21, 22 मई को बारिश की संभावना बनेगी। इंदौर में कल से हल्के बादल छाएंगे।
उत्तर भारत में कश्मीर में 2 दिन बाद बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है। 30 मई तक कश्मीर में बारिश की संभावना बनी रहेगी। उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी बादल बारिश की स्थिति बनेगी। उत्तराखंड में भी मौसम सप्ताह के मध्य से करवट लेगा बारिश होगी।

दिल्ली में आज से गर्मी फिर उफान पर आएगी, 3 से 4 डिग्री पारे में आएगा उछाल। 22 से 25 मई के मध्य फिर हो सकती है दिल्ली में बारिश।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कल से होगा जब राजस्थान सहित उत्तर भारत में उसका असर शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ भारत के दक्षिण पश्चिम दिशा से चल रहा है जबकि उत्तर पश्चिम से भी हवाएं भारत की ओर असर कर रही हैं।

मध्य प्रदेश से आकर पश्चिमी हवाएं दक्षिण पूर्व की ओर बह रही है इससे छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, और केरल तक बादल फैल रहे हैं।

संभावना बन रही है कि इस बार मानसून में विलंब हो सकता है। क्योंकि भारत के दक्षिण पूर्वी महासागर में अभी बादलों का चक्र थमा हुआ चल रहा है। अगले सप्ताह तक उम्मीद की जा सकती है की पूर्वी हवाएं दक्षिण महासागर में सकारात्मक पहल करें।