MP Congress: महिलाओं के लिए वचन पत्र जारी करने नहीं बन पा रही एक राय, प्रियंका गांधी से जारी करवाने पर हो रहा था विचार

1375
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

MP Congress: महिलाओं के लिए वचन पत्र जारी करने नहीं बन पा रही एक राय, प्रियंका गांधी से जारी करवाने पर हो रहा था विचार

भोपाल; प्रदेश की आधी आबादी के वोट पाने को लेकर कांग्रेस महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र लेकर आने वाली है। यह वचन पत्र कब जारी होगा फिलहाल इसे लेकर पार्टी के भीतर एक राय नहीं हो पा रही है। कुछ नेताओं को मानना है कि इसे चुनाव के वक्त ही जारी किया जाए, जबकि कुछ नेता 12 जून को प्रियंका गांधी के हाथों जबलपुर में इसे लांच करवाने की पहल कर रहे हैं।

सूत्रों की मानी जाए तो अब इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ऊपर फैसला पार्टी के नेताओं से छोड़ दिया है। कांग्रेस वादा कर रही है कि उसकी सरकार बनते ही वह महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह देगी। इसी तरह रसोई गैस सिलेंडर को भी वह सिर्फ 500 रुपए में देगी। बिजली बिल को लेकर भी कांग्रेस वादा कर रही है कि उसकी सरकार बनी तो 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करेगी।

ये वादे भी करेगी कांग्रेस
सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस यह भी वादा करेगी कि सरकारी स्कूल से लेकर कॉलेज तक छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देगी। इसके अलावा जिन परिवार की दस लाख रुपए से कम की आय होगी उन घर की छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए उनकी फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी। महिला स्वसहायता समूह के बकाया लोन माफ करने की भी बात वचन पत्र में कांगे्रस कर सकती है। इनके अलावा भी कई महत्वपूर्ण वादे कांग्रेस इस घोषणा पत्र में करेगी।

तैयार है लेकिन पीसीसी चीफ ही तय करेंगे
घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि महिलाओं के लिए वचन पत्र हमारा तैयार है। कमलनाथ हमारे चीफ हैं, यह उनके ऊपर है कि वे कब जारी करना चाहते हैं। उनका निर्णय सर्वमान्य रहेगा। यह कब जारी किया जाएगा, इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। आमतौर पर घोषणा पत्र चुनावी कार्यक्रमों के बीच में जारी होते हैं।