
पढ़ना जारी रखें

खास बात यह कि इसमें 2 हजार रु. के नोट जो पिछले माह बंद किए गए हैं, वे 100 (कीमत 2 लाख रु.) निकले। ये दानपेटियां 5 महीने बाद खोली गई है। पहले दिन 31 लाख रुपए का चढ़ावा निकला। 2000 हजार के नोट सौ से ज्यादा निकल चुके हैं। पिछली बार की गणना में इनकी संख्या 70 से 80 के बीच थी।
मन्नत की पर्चियां भी निकली
दान पेटियों से रुपयों के साथ ही मन्नत की पर्चियां भी निकली। इसमें एक ने कहा कि भगवान पीएससी में पास करवा दीजिए, 111 किलो लड्डू चढ़ाएंगे। कुछ लोगों ने बीमारियों से निजात पाने के लिए मन्नत संबंध पत्र गणेशजी के नाम लिखे हैं। इसके अलावा अन्य पर्चियां भी निकली। इन पर्चियों को भगवान के सामने रखा गया।
पेटियों में विदेशी करेंसी
मंदिर की दान पेटियों से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, सिंगापुर, यूएई, नेपाल आदि देशों की भी काफी करेंसी निकली। इन करेंसी से अंदाजा लगाया गया है कि जनवरी में शहर में जो एनआरआई सम्मेलन हुआ था और उस दौरान जिन लोगों ने दर्शन किए, तब ये करेंसी श्रद्धा व मन्नत स्वरूप चढ़ाई गई। दान पेटियों में ऑस्ट्रेलिया के 50-50 के 13, 20-20 के 5, 5-5 के 6 डॉलर निकले। इसी तरह अमेरिका के 10 का 1, 20 का 1.1 का 4 और 100 का 1 डॉलर निकला। कनाडा के 20 का 1 डॉलर निकला।
संयुक्त अमीरात के 100 के 2, 50 के 2 दिरहम निकले। इंग्लैंड के 10 के 2 व 20 का एक पौंड निकला। इसी तरह नेपाल की करेंसी भी निकली। इससे अलावा चांदी के मुकुट, मोदक, पायजेब, बिस्किट आदि भी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए थे! जबकि, सोने के जेवरात कम व छोटे आकार के थे।