
पढ़ना जारी रखें
अब चेन्नई में ट्रेनिंग शुरू
रीवा जिले के शहीद लांस नायक दीपक सिंह की पत्नी का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। मेडिकल फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी उनकी ट्रेनिंग हो गई। शहीद की पत्नी रेखा ने बताया कि पति की शहादत का गम और देशभक्ति का जज्बा ही था कि मैंने टीचर की नौकरी छोड़कर सेना में जाने का मन बनाया।
उच्च शिक्षित हैं शहीद की पत्नी
विवाह से पहले रेखा सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरमौर में पढ़ाती थीं। हायर एजुकेशन हासिल कर चुकीं रेखा के मन में शिक्षक बनकर समाज की सेवा करने के सपने थे। विवाह के बाद पति शहीद दीपक सिंह ने भी रेखा को अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। इसी के चलते रेखा सिंह ने पति की शहादत के बाद उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। इसमें मायके और ससुराल दोनों परिवार वालों ने पूरा सहयोग किया।
पति की शहादत के बाद रेखा सिंह को मध्यप्रदेश शासन की ओर से शिक्षाकर्मी वर्ग-2 पद पर नियुक्ति दी गई थी. उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से अपना शिक्षकीय दायित्व निभाया. लेकिन उनके मन में सेना में जाने की इच्छा लगातार बनी रही। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से इस संबंध में चर्चा की। रीवा जिला प्रशासन और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सेना में चयन को लेकर उचित मार्गदर्शन और संवेदनशीलता से सहयोग दिया। रेखा सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत से काम लेकर और कठिनाइयों में भी सकारात्मक सोच के साथ यह उपलब्धि हासिल की। अब उन्होंने शहीद पति दीपक सिंह के सपने को पूरा किया।