Heavy Rain : दिल्ली में यमुना का जलस्तर मामूली घटा, पर खतरा अभी टला नहीं!

609

Heavy Rain : दिल्ली में यमुना का जलस्तर मामूली घटा, पर खतरा अभी टला नहीं!

New Delhi : जल जमाव से दिल्ली अभी मुक्त नहीं हुई। यमुना का जलस्तर भी कुछ घटकर 208.46 मीटर पर आ गया। लेकिन,अभी खतरे के निशान से ऊपर है। आने वाले 24 घंटे में यमुना का लेवल घटने की उम्मीद की जा रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली से कई इलाकों में हालात ख़राब हो गए।

नोएडा के यमुना से लगते इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली के मोनिस्ट्री, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, चांदनी चौक में हालात बेहद खराब है तो जैतपुर, मॉडल टाउन, गुजरावाला, मुखर्जीनगर गीता कॉलोनी, रिंग रोड पर भी हर तरफ पानी भरा है। उत्तर भारत में हफ्ते भर से मूसलाधार बारिश हो रही है।

प्रभावित राज्यों में, हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की मौत हो चुकी। 34 लोगों की मौतें भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ के कारण हुईं। IMD ने हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन भारी बारिश की भविष्वाणी की है।

दिल्ली के बाद नोएडा में भी यमुना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार तक सभी स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद कर दिए गए। नोएडा के निचले इलाकों में रेस्क्यू तेज हो गया है। सीएम योगी आज सहारनपुर में बाढ़ का करेंगे निरीक्षण और राहत कैंपों का जायजा लेंगे।

IMG 20230714 WA0009

यमुना के बढ़े जलस्तर ने 1978 के बाद दिल्ली वालों के लिए मुश्किल हालात बना दिए। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली वालों के लिए मुसीबत लेकर आया। ओवर फ्लो हुई यमुना के चलते इसके किनारे बसे कई गांव पानी में डूब गए। जबकि, दिल्ली की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जहां यमुना का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे रह रहे लोग घर बार छोड़कर सड़क पर आ गए। वे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर होना पड़ा।

IMG 20230714 WA0010

फ्रांस से मोदी ने जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही दो दिन के फ्रांस दौरे पर हैं। लेकिन, हालात पर उनकी नजर है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दिल्ली के हालात के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने अगले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में कमी की उम्मीद जताई है। साथ ही प्रधानमंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी फोन पर बात की है और केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।