Prostitution in Damoh Jail : दमोह जेल में चरस और गांजे की सप्लाय और वैश्यावृत्ति!

जेल प्रहरी ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर विधायक के रिश्तेदारों पर आरोप लगाया!

797

Prostitution in Damoh Jail : दमोह जेल में चरस और गांजे की सप्लाय और वैश्यावृत्ति!

Damoh : यहां के जिला जेल में सारे अनैतिक कृत्यों को अंजाम दिया जाता है। जेल में चरस, गांजा, अफीम, शराब की सप्लाई हो रही। साथ ही बंदियों को लड़कियों की भी सप्लाई की जाती है। इस बात का खुलासा करने वाला जेल का ही प्रहरी रामकुमार शाक्य हैं।

इस जेल प्रहरी का आरोप है कि दमोह जेल वेश्यावृत्ति का अड्डा बन गया। प्रहरी ने बाकायदा दमोह कोर्ट के एक न्यायाधीश को शपथ पत्र देकर यह सब बताया है। इस मामले में चर्चित दमोह की पथरिया सीट की बीएसपी विधायक रामबाई सिंह आरोपों के घेरे में हैं। क्योंकि, जेल प्रहरी ने दमोह जेल में चल रहे इन सारे कारनामों का आरोप विधायक के देवर और भतीजे पर लगाया है।

रमाबाई सिंह के देवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ चंदू सिंह और भतीजा कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में जिला जेल में हैं। जेल प्रहरी रामकुमार शाक्य ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा है कि उसे इस तरह के कार्यों का विरोध करने के चलते जेल अधिकरियों और कर्मचारियों के द्वारा परेशान किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 07 24 at 10.27.05 AM

शाक्य के मुताबिक बंदी चंदू सिंह अवैध वसूली के साथ जेल में मादक पदार्थो का धंधा कर रहा है। जेल में लड़कियां और महिलाएं लाई जाती है और वेश्यावृत्ति होती है। जो जेल कर्मचारी इसका विरोध करता है चंदू सिंह अपनी विधायक भाभी से बोलकर उसका तबादला करा देता है। यह पहला मौका नही है जब दमोह जेल और विधायक रमाबाई के रिश्तेदार सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं। लेकिन, राजनीतिक रसूख के चलते मामला शांत हो जाता था।

यह मामला मीडिया और कोर्ट तक पहुंचा तो बसपा विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक है, ऐसे में उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि जेल प्रहरी अपना ट्रांसफर भोपाल सेंट्रल जेल से दमोह वापस कराने की बात कर रहा था, उसे मना कर दिया गया तो उन्हें बदनाम कर रहा है।