Threatening to Blow Up Eiffel Tower : एफिल टावर को उड़ाने की धमकी, पर्यटकों को बाहर निकाला!

788

Threatening to Blow Up Eiffel Tower : एफिल टावर को उड़ाने की धमकी, पर्यटकों को बाहर निकाला!

Paris (France) : दुनिया में मशहूर और सात आश्चर्य में से एक एफिल टावर को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया। फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद तुरंत एफिल टावर को शनिवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया। टावर की तीनों मंजिलों को खाली करा लिया गया। एफिल टॉवर का दीदार करने पिछले साल करीब 62 लाख टूरिस्ट पहुंचे थे।

सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया कि बम डिफ्यूज करने वाली टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन, अभी तक एफिल टावर में कोई बम नहीं पाया गया। टावर के ठीक दक्षिणी पिलर के पास पुलिस स्टेशन है। इसके कैंपस में एंट्री करने की इजाजत देने से पहले अधिकारी विजिटर्स की वीडियो सर्विलांस और सुरक्षा जांच करते हैं।

IMG 20230813 WA0007

रिपोर्ट के मुताबिक, एफिल टावर के आपपास भी तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने टावर के आसपास की बेरिकेडिंग कर दी है। एफिल टवार के पास आम लोगों के जाने पर सख्त रोक लगा दी गई। पुलिस के ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बम धमकी को लेकर सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और सुरक्षा टीमें भी पूरी तरह से सजग हो गईं। अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि, जांच का काम अभी जारी है। एफिल टॉवर के आसपास भी बम की तलाश की जा रही है। पर्यटकों से भी कहा जा रहा है कि वह टॉवर से दूर रहें।

पहले भी मिली ऐसी धमकियां

एफिल टावर को सितंबर 2020 और मई 2018 में भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। उस समय में भी पूरे पेरिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस की टीमों ने आसपास के सभी इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। शनिवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली।

 

एफिल टॉवर का इतिहास

इसका निर्माण जनवरी 1887 में शुरू हुआ और 31 मार्च 1889 को समाप्त हुआ था। 1889 के वर्ल्ड फेयर के दौरान दो मिलियन पर्यटकों ने एफिल टॉवर को निहारा था। एफिल टॉवर की रात के समय तस्वीरें खींचना गैरकानूनी माना जाता है। साथ ही टॉवर की लाइट्स कॉपीराइट के तहत आती हैं। लिहाजा रात के समय अगर कोई एफिल टॉवर की तस्वीरें क्लिक करना चाहता है, तो उसे सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।

गुस्ताव एफिल ने इसका निर्माण किया

यह टावर विश्व में उल्लेखनीय निर्माणों में से एक और फ़्रांस की संस्कृति का प्रतीक है। एफिल टावर की रचना गुस्ताव एफिल के द्वारा की गई थी। उन्हीं के नाम पर से एफिल टावर का नामकरण भी हुआ। इसे देखने के लिए लाखों लोग दुनिया भर से आते हैं। जिस समय एफिल टावर तैयार किया गया था, उस समय यह दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी। आज के समय में एफिल टावर की ऊँचाई 324 मीटर है। जो की पारंपरिक 81 मंज़िला इमारत की ऊँचाई के बराबर है।