आज हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार

989

आज हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार

भोपाल: शिवराज मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो सकता है। इस आशय की खबरें राजधानी के सियासी गलियारों में तेजी से चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा के विधायक और विंध्य के बड़े नेता राजेंद्र शुक्ला और पूर्व मंत्री और बालाघाट के प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर बिसेन का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

सूत्रों पर अगर भरोसा किया जाए तो दोनों को भोपाल में ही रहने का संदेश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन और विधायकों के नाम मंत्रिमंडल की दौड़ में चल रहे हैं उनमें उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी और प्रह्लाद पटेल के भाई जालम सिंह पटेल का नाम भी है।

इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है। मुख्यमंत्री कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर जो भी होगा जल्द ही सामने आएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हैं और भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, वीडी शर्मा-