NCP’s Effort : फिर राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश में NCP ने प्रयास शुरू किए!

28 राज्यों, 8 केन्द्र शासित प्रदेशों में पर्यवेक्षकों को भेजने का फ़ैसला!

482

NCP’s Effort : फिर राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश में NCP ने प्रयास शुरू किए!

New Delhi : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को पुनः राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का संकल्प दोहराया। इस संकल्प तहत ही देश के 28 राज्यों तथा 8 केन्द्र शासित राज्यों में पार्टी के पर्यवेक्षकों को भेजने का फ़ैसला लिया था।

यह जानकारी देते हुए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय केन्द्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को पार्टी के स्थाई सचिव एसआर कोहली ने प्रथम चरण में हरियाणा व बिहार से मिली जानकारी से अवगत कराया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि गत माह बिहार और हरियाणा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, जिसे स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर आम सहमति होने तक रोका गया। बिहार व हरियाणा में सभी लोगों की सहमति के बाद पूर्व में की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फ़ैसला लिया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में बिहार में श्री राहत क़ादरी व हरियाणा में विजय पाल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था जो आज से पुनः प्रदेश अध्यक्षों के रूप में काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए नव नियुक्त अध्यक्षों को सलाह देते कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिये काम करना है। उन्होंने आगे कहा कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम अजीत पवार की अध्यक्षता में पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए पूरी शक्ति से जुट जाएं। मगर यह तब ही सम्भव होगा जब राकांपा से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति एकजुट होकर काम करें और पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाए।