Indian Navy : आलोट की साक्षी का सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन

1532

रमेश सोनी की विशेष रिपोर्ट

Ratlam : जिले के आलोट की साक्षी सोलंकी का चयन इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। इस जानकारी के बाद साक्षी के परिवार में खुशी का माहौल है।

वे आलोट के बड़ा रावला में रहने वाले प्रदीप सिंह सोलंकी की बड़ी बेटी है। साक्षी के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी साक्षी ने 10वीं तक आलोट के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई की। उसने 10वीं में मेरिट में स्थान पाया था।

WhatsApp Image 2021 11 25 at 3.22.07 AM

साक्षी सोलंकी का चयन होने पर वह बहुत खुश हैं। उसने कहा कि भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन मुझे गर्व है कि सेना के माध्यम से देश की सेवा करने का मुझे अवसर मिला।

डीएवीवी से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन में साक्षी ने इंजीनियर की। पढ़ाई में उसकी रुचि देखते हुए उसे उज्जैन ज्ञान सागर एकेडमी में भर्ती कराया गया। जहां वह देश की सेवा के लिए लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करती रही और एयरफोर्स नेवी के लिए परीक्षाएं दी।

परीक्षा देने के बाद मई 2021 में इंटरव्यू हुआ और मंगलवार को सुबह भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के चयन की खबर मिली तो परिवार के लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

WhatsApp Image 2021 11 25 at 3.22.08 AM 1

अपने चयन को लेकर साक्षी सोलंकी ने बताया कि अपने लक्ष्य को साधने के लिए हर तरह के प्रयास किए इसके साथ ही घर के उच्च संस्कारों से आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। जो मुझे मेरे परिवार के सदस्यों से मिला।

साथ ही बड़े दादा रघुनाथ सिंह सोलंकी (शिक्षक) और अपने नाना जसवंत सिंह राठौड़ (पूर्व विधायक धार) और अपने दादा किसान करण सिंह सोलंकी एवं पिता प्रदीप सोलंकी,माता माया सोलंकी की प्रेरणा भी लक्ष्य को साधने में मिली।

महावीर विद्यालय आलोट में बचपन से कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की घर के संस्कारों के साथ-साथ वहां की शिक्षा ने भी आगे बढ़ने का हौसला दिया।

विद्यालय टूर के दौरान वाघा बॉर्डर पर सेना का शौर्य देखा, तब ही मन में सेना में जाने का विचार आया और उसके लिए हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत की।