
पढ़ना जारी रखें
मौके पर अनुराग ठाकुर समेत सभी का शुक्रिया अदा किया। आर माधवन ने अनुराग ठाकुर को संबोधित करते हुए लिखा ‘इस खास सम्मान के लिए आपको ढेर सारी बधाई। मैं आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।’
आर माधवन पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। इसके अलावा वे अपने बेटे की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं जो बेहद टैलेंटेड है और पिता का नाम दुनियाभर में रोशन कर रहा है। वहीं FTII की बात करें तो इस संस्था में एक्टिंग समेत अन्य कोर्स कराए जाते हैं। बॉलीवुड के कई सारे एक्टर्स ने यहां से अभिनय की तालीम हासिल की है। इनमें ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, डेविड धवन, शबाना आजमी और जया बच्चन का नाम शामिल है।