
Indian Attire at G-20 Dinner : जी-20 के रात्रिभोज में दिखाई दी साड़ियों की रंगत!
New Delhi : राजधानी में दो दिन का G-20 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। इस सम्मेलन में भारत आने वाले अधिकांश विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां रात्रि भोज में भारतीय पोशाक में नजर आई। इनमें ज्यादातर साड़ियों में दिखाई दीं। कुछ विदेशी मेहमानों की पत्नियां अन्य भारतीय ड्रेस जैसे सलवार सूट और अन्य परिधान में नजर आ रही थी।

सम्मेलन के पहले दिन बीस देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में एक घोषणापत्र पर सहमति हुई। रात्रि भोज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर आयोजित किया गया जिसमें आने वाले मेहमानों में कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आई। कई महिलाएं साड़ी पहने हुए थी और कुछ ने अन्य परिधान पहने थे।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचने पर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का स्वागत किया। बंगा की पत्नी रितु बंगा साड़ी में नजर आईं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की पत्नी इरियाना भी साड़ी पहने थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की MD क्रिस्टालिना जॉर्जीवा भी सलवार सूट पहने नजर आईंं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता भी जी-20 शिखर सम्मेलन के भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचीं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका स्वागत किया। मॉरीशस की फर्स्ट लेडी ने भी साड़ी पहनी हुई है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको साड़ी पहनकर भारत मंडपम पहुंचीं। भारत मंडपम पहुंचने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी स्वागत किया। हसीना भी साड़ी पहने हुए थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे। अक्षता भी भारतीय परिधान में नजर आईं।





