List of 39 & Numerology : भाजपा की दो लिस्ट में ’39’ नाम होना संयोग नहीं, अंक ज्योतिष का फार्मूला!

दोनों लिस्ट जारी होने की तारीखों का जोड़ भी 8 का अंक!

1009

List of 39 & Numerology : भाजपा की दो लिस्ट में ’39’ नाम होना संयोग नहीं, अंक ज्योतिष का फार्मूला!

जानिए, क्या बता रहे हैं ज्योतिष जानकार भानु चौबे!

Indore : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 39-39 उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी। दूसरी बार जरूरी समझा गया तो एक उम्मीदवार (अमरपाटन से) के नाम की घोषणा अलग से की गई। दो बार 39 उम्मीदवारों की सूची का घोषित होना महज संयोग नहीं है। निश्चित ही पार्टी ने ये फार्मूला ज्योतिषीय सलाह पर किया होगा। सिर्फ उम्मीदवारों की घोषणा का अंक ही समान नहीं है, जिस तारीख को ये दोनों लिस्ट जारी हुई उनका जोड़ भी 8 है। पहली लिस्ट 17 अगस्त (महीना भी 8वां) और दूसरी लिस्ट 26 सितंबर को जारी हुई। 39 और 8 दोनों ही अंकों का चुनाव ज्योतिष की सलाह पर किया गया है, ये स्पष्ट है। पहली लिस्ट भी साल के 8वें महीने अगस्त में जारी की गई।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए ज्योतिष विज्ञान और अंक ज्योतिष के जानकार भानु चौबे ने बताया कि 39 का अंक ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। 3 का अंक गुरु का अंक है और 9 का अंक मंगल का होता है। भारतीय जनता पार्टी मिथुन लग्न और वृश्चिक राशि की पार्टी है। इन दिनों वृश्चिक राशि से गुरु छठे भाव में वक्रीय गति से चल रहे हैं और ये 31 अक्टूबर तक है। मंगल इस समय वृश्चिक राशि से कन्या राशि में बैठा हुआ है।

भाजपा की कुंडली में छठा भाव वृश्चिक राशि का है जिसका स्वामी है मंगल है। जबकि, 9 का अंक का स्वामी ग्रह भी मंगल होता है। भाजपा की राशि भी वृश्चिक ही है। वृश्चिक राशि की पार्टी है, तो उन्होंने 3 और 9 का प्रयोग किया। दो बार 3 और 9 को जोड़ा जाए तो इसका जोड़ आएगा 78 अंक। जब 78 को जोड़ा जाए तो इसका जोड़ आएगा 15, अब 1+5 के अंक को जोड़ा जाए तो 6 आता है, जो शुक्र का अंक है।

भानू चौबे ने बताया कि भारतीय राजनीति में गुरु, शुक्र और मंगल ये तीनों मास्टर ग्रह हैं। यही कारण है कि 39 के अंक का बार-बार प्रयोग किया जा रहा है। पहली बार 17 अगस्त को और दूसरी बार की लिस्ट जब जारी की गई तब मंगलवार 26 सितंबर तारीख थी। जिसका जोड़ 8 होता है और लिस्ट भी 8 बजे ही सामने आई। 8 का अंक भी वृश्चिक राशि का ही अंक है। भाजपा में वृश्चिक लग्न और 8 के अंक का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। 39 का आंकड़ा गुरु और मंगल को लेकर है। भाजपा की राशि में गुरु गृह यानी दशम भाव यानी कर्म का स्वामी गृह है।

8 के अंक का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष में 8 के अंक का प्रतिनिधि मंगल है। जबकि, यह अंक ज्योतिष में शनि के स्वामित्व में है। अंक के तौर पर 8 जीवन में आध्यात्मिक और संसारिक जीवन में संतुलन दर्शाता है। इसका जातक महात्वाकांक्षी, और कार्य निष्पादन में होशियार होता है। उसके करियर में संघर्ष और अनिश्चितता के कारण नकारात्मकता अधिक होती है। कड़ी मेहनत के बाद भी इन्हें संतोषजनक नतीजे नहीं मिलते। इस अंक वाले लोग गंभीरता, दृढ़ता और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ पैदा होते हैं। जीवन में उतार-चढाव के बावजूद ये चुनौती का सामना करते हैं। वे अक्सर क्रूर, सहमत न होने वालों को दंडित करने में किसी भी हद तक जाने वाले होते हैं। इन्हें रिश्तों में चतुर और पेशे में खो जाने वाला माना जाता है। इसलिए इनके साथी, रिश्तेदार उपेक्षित महसूस करते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। लेकिन, दूसरों में ये अधिक तानाशाह देखे जाते हैं। चीनी ज्योतिष में भी 8 का अंक भाग्यशाली माना जाता है।

कमलनाथ के लिए 9 मददगार
मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनौती का सामना कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं। उनके नाम का अंक 9 है। अंक ज्योतिष में 9 को सशक्त, भाग्यशाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवाचार, जोखिम लेने की क्षमता, संवेदनशीलता, सकारात्मकता, परिश्रम इस अंक के प्रतीक हैं। अंक ज्योतिष में 9 का स्वामी मंगल को माना गया है, जिसे सेनापति भी कहा जाता है। ज्योतिष में शनि और मंगल मित्रवत नहीं है। प्रदेश में यदि चुनाव नवंबर महीने में हुए तो यह 11वां महीना है (1+1), वर्ष 2023 है (2+2+3) इन दोनों का योग 9 होता है।