WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

दो RAS अधिकारियों को राजस्थान के राजस्व मण्डल का सदस्य नियुक्त किया गया

WhatsApp Image 2023 10 03 At 7.37.02 PM

दो RAS अधिकारियों को राजस्थान के राजस्व मण्डल का सदस्य नियुक्त किया गया

गोपेंद्र नाथ भट्ट

राजस्थान सरकार ने दो RAS अधिकारियों को राजस्थान के राजस्व मण्डल के सदस्य नियुक्त किया है।

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा से दो अधिकारियों को राजस्व मण्डल, अजमेर में सदस्य पद पर नियुक्त किया है।

राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा द्वारा जारी आदेशानुसार विष्णु कुमार गोयल और कमला अलारिया को मण्डल में सदस्य बनाया गया हैं। इन सदस्यों को राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1971 (राजस्व मण्डल के अध्यक्ष और सदस्यों की अर्हताएं और सेवा शर्तें) नियम के 5(ख) के अन्तर्गत गठित चयन समिति की अनुशंषा के आधार पर नियुक्ति दी गई है।