IPS Officers Reshuffled in MP: 12 IPS अधिकारियों के तबादले ,2 SP हटाए गए, नवगठित मैहर और पांढुरना जिले में SP पदस्थ

655

IPS Officers Reshuffled in MP: 12 IPS अधिकारियों के तबादले ,2 SP हटाए गए, नवगठित मैहर और पांढुरना जिले में SP पदस्थ

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक दर्जन IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खंडवा और आगर मालवा के SP को हटाकर नए SP पदस्थ किए गए हैं। नवगठित मैहर और पांढुरना जिले में भी SP पदस्थ किए गए हैं।

 

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के हिंगणकर को अब डीआईजी ग्रामीण रेंज इंदौर पदस्थ किया गया है। डीआईजी मुख्यालय भोपाल कुमार सौरभ को डीआईजी चंबल रेंज मुरैना,सुनील कुमार जैन डीआईजी मुख्यालय को डीआईजी सागर, सविता सुहाने डीआईजी मुख्यालय भोपाल को डीआईजी शहडोल, मनोज कुमार श्रीवास्तव डीआईजी मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर, सत्येंद्र कुमार शुक्ला एसपी खंडवा को AIG पुलिस मुख्यालय भोपाल, वीरेंद्र कुमार सिंह AIG पुलिस मुख्यालय भोपाल को SP जिला खंडवा, संतोष कोरी SP आगर मामला को सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला,विनोद कुमार सिंह सेनानी 35 सी वाहिनी मंडला को SP आगर मालवा, राजेश कुमार त्रिपाठी जोनल SP विशेष शाखा मुख्यालय सागर को SP जिला पांढुरना, रामशरण प्रजापति सेनानी 24वी वाहिनी जावरा को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल और सुधीर कुमार अग्रवाल पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल को SP जिला मैहर बनाया गया है।

IMG 20231006 WA0050 1 IMG 20231006 WA0049 1

रतलाम के एसपी राहुल कुमार लोधा को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सेनानी 24वी वाहिनी विसबल जावरा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।