Flash Flood in Sikkim : सिक्किम में जल प्रलय, 23 की मौत, 103 लापता, 277 मकान टूटे!

सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 15 अक्टूबर तक बंद!

445
Flash Flood in Sikkim

Flash Flood in Sikkim : सिक्किम में जल प्रलय, 23 की मौत, 103 लापता, 277 मकान टूटे!

Gangtok : सिक्किम में जलप्रलय जैसे हालात हैं। यहां बादल फटने से तीस्ता नदी में भारी बाढ़ आ गई। मरने वालों की संख्या 23 बताई जा रही है। इस सैलाब में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सेना के लापता जवानों में से अभी एक ही मिला। लापता की तलाश के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीम लगाई गई हैं। हेलीाकॅप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। गुवाहाटी और पटना से और टीमें भेजी जा रही हैं।

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से राज्य में 11 पुल बह गए। उनमें से अकेले मंगन जिले के आठ पुल भी शामिल हैं। नामचि में दो और गंगटोक में एक पुल बह गया। राज्य के चार प्रभावित जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवर लाइनें और कच्चे और पक्के 277 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

खराब मौसम के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी संशोधित परिपत्र में यह जानकारी दी गई। यह परिपत्र तीस्ता नदी घाटी में आई अचानक बाढ़ के बाद विनाशकारी आपदा के कारण सिक्किम मेंस्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देश के कुछ घंटों के बाद आया। शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक परिपत्र में पहले सरकारी और निजी स्कूलों को आठ अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया था।

WhatsApp Image 2023 10 07 at 11.50.31 AM

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से राज्य में 11 पुल बह गए। उनमें से अकेले मंगन जिले के आठ पुल भी शामिल हैं। नामचि में दो और गंगटोक में एक पुल बह गया। राज्य के चार प्रभावित जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवर लाइनें और कच्चे और पक्के 277 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) चुंगथांग और मंगन में बचाव कार्यों में राज्य की मदद कर रहा है जहां चार महत्वपूर्ण पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ‌BRO ने भारी बारिश और बेहद खराब मौसम के बीच 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मंगन जिले में इस आपदा से लगभग 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि पाकयोंग में 6,895, नामचि में 2,579 और गंगटोक में 2,570 लोग प्रभावित हुए हैं।