2 Collector’s Removed by EC: बिलासपुर और रायगढ़ के कलेक्टर को हटाया गया

635
Delhi Administrative Reshuffle

2 Collector’s Removed by EC: बिलासपुर और रायगढ़ के कलेक्टर को हटाया गया

 

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और रायगढ़ के कलेक्टर को हटा दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी बिलासपुर के कलेक्टर संजीव कुमार झा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार रायगढ़ के कलेक्टर ता प्रकाश सिंहा को भी संयुक्त सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

IMG 20231012 WA0026

सिंहा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी है।

इसी के साथ खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को भी हटा दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है।