WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Will Enter Politics : CM के निजी सचिव ने VRS लिया, राजनीति में इंट्री की हलचल!

CM के गृह जिले में कलेक्टर रहने के दौरान नवीन पटनायक के विश्वस्त बने!

WhatsApp Image 2023 10 26 At 11.30.20

IAS Will Enter Politics : CM के निजी सचिव ने VRS लिया, राजनीति में इंट्री की हलचल!

Bhuvneshwar : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन (IAS) ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने उनके आवेदन को स्वीकार भी कर लिया। ये अटकलें भी तेज हो गई, कि अब वे राज्य की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। लेकिन, इसे लेकर उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

ओडिशा के राजनीतिक गलियारों में भी पांडियन काफी प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। 49 वर्षीय पांडियन तमिल हैं और पंजाब कैडर के IAS अधिकारी थे। उन्होंने ओडिशा की IAS अधिकारी सुजाता रौत से शादी करने के बाद अपना कैडर ओडिशा बदल लिया। पांडियन को ओडिशा में कई सरकारी योजनाओं का सूत्रधार भी माना जाता है। कहा जाता है कि चर्चिच ‘5T’ के पीछे भी उनका दिमाग रहा है। कैमरे से बचने वाले पांडियन अब अपनी खुद की कैमरा टीम साथ लेकर चलते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आईएएस पांडियन 2011 से ही मुख्यमंत्री के निजी सचिव हैं। मयूरभंज और गंजम जो मुख्यमंत्री का गृह हैं, उसके कलेक्टर होने के बाद उनका कद तेजी से बढ़ा। कहा जाता है कि गंजम में किए गए कामों की वजह से वह मुख्यमंत्री पटनायक की नजरों में आ गए। खास बात है कि वह एक बार भी सेंट्रल डेप्युटेशन पर नहीं गए।

माना जाता है कि पटनायक के पूर्व सलाहकार और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्यारीमोहन मोहापात्र के जाने के बाद पांडियन सीएम के करीबियों में शामिल हो गए थे। नवीन पटनायक ने जब पांचवी बार ओडिशा के सीएम के तौर पर शपथ ली, उस दिन पांडियन का जन्मदिन था। बीते कुछ सालों में मंत्रियों और विधायक भी सीएम से मुलाकात के लिए पांडियन के सामने अनुरोध करते देखे गए हैं।