WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Pink Walkathon : ज्यादा मतदान के लिए रविवार सुबह ‘पिंक वॉकेथॉन’ में दौड़ी महिलाएं!

नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज तक सुबह गुलाबी रंगत दिखाई दी!

WhatsApp Image 2023 11 05 At 10.48.28 AM

Pink Walkathon : ज्यादा मतदान के लिए रविवार सुबह ‘पिंक वॉकेथॉन’ में दौड़ी महिलाएं!

Indore : ‘स्वीप प्लान’ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार सुबह पिंक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। कलेक्टर और निगम आयुक्त ने इस पिंक वॉकेथॉन का शुभारंभ किया और मतदान करने की शपथ दिलाई। पिंक वॉकेथॉन में में बड़ी संख्या में युवतियां और बालिकाओं ने भाग लिया। नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज तक का पूरा रास्ता आज सुबह गुलाबी रंगत लिए हुए था।

आगामी विधानसभा चुनाव में ‘स्पीप प्लान’ के तहत मतदाता जागरूकता लाने के लिए आज सुबह 7 बजे से नेहरू स्टेडियम से आयोजित पिंक वॉकेथॉन का कलेक्टर डॉ ईलैया राजा टी और निगम आयुक्त हर्षिका ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय, बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न महिला संगठन, स्कूल, कॉलेज, इंस्टिट्यूट, एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं की महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।

WhatsApp Image 2023 11 05 at 10.48.29 AM

कलेक्टर और निगम आयुक्त ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के तहत 17 नवंबर को मतदान दिवस पर मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए ‘स्वीप प्लान’ के तहत शहर में विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। इस क्रम में आज रविवार को नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम तक पिंक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान मैं द फिटनेस ग्रुप, नाग नमन ग्रुप, कशिश अहिल्या फाउंडेशन, लव यू जिंदगी ग्रुप, आर्टिस्ट क्लब इंदौर, प्रीत योग, अखिल भारतीय सनातन जैन महिला संघ, वॉइस सोशल वेल फॉर सोसाइटी, वूमेन समिति, जीटीसी कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज, अनिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद, अनीता चतुर्वेदी दृष्टि क्लब, अंजलि जैन वॉक ग्रुप, महेश्वरी सुगनी देवी कन्या महाविद्यालय, एनएसएस इकाई सुगनी देवी कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव ग्रंथालय एवं वाचनालय, नूरानी एजुकेशन इंस्टिट्यूट, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला मैदान, माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय, शाहिद शहर के विभिन्न कॉलेज इंस्टिट्यूट तथा अन्य महिला संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पिंक वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर, डेली कॉलेज होते हुए, पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समापन हुआ, उपरोक्त पिंक वॉकेथॉन में के शुभारंभ के पूर्व विभिन्न संगठनों एवं ग्रुप द्वारा जुम्बा डांस किया गया, साथ ही पिंक वॉकेथॉन में सम्मिलित बालिकाऐं व महिलाओ को कैप एवं वॉकेथान के नेहरू स्टेडियम में समापन पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रश्स्ति पत्र का वितरण किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।