Women Power Increased in MP Vidhan Sabha: महिलाए हुई सशक्त- सदन में इस बार 7 महिला विधायक ज्यादा नजर आएंगी

768

Women Power Increased in MP Vidhan Sabha: महिलाए हुई सशक्त- सदन में इस बार 7 महिला विधायक ज्यादा नजर आएंगी

 

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में इस बार महिला विधायक ज्यादा सशक्त हुई है। पिछली बार केवल 21 महिला विधायक चुनाव जीती थी इस बार उनकी संख्या बढ़कर 28 हो गई है। भाजपा की महिला विधायकों की संख्या 11 से बढ़कर 21 हो गई है और कांग्रेस की महिला विध्ज्ञयकों की संख्या 9 से घटकर सात रह गई है। वहीं बसपा अपनी एक महिला विधायक की सीट भी बचाने में सफल नहीं हो पाई है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 28 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने चुनाव जीता है। इसमें 21 विधानसभा सीटों पर भाजपा और 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।इन उम्मीदवारों की जीत में लाड़ली लक्ष्मी योजना और नारी सम्मान योजना का जादू चला है। प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के चार महिने पहले महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरु कर 1.32 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपए डालकर योजना शुरु कर दी थी। वहीं कांग्रेस महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना लाकर महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए उनके बैंक खातों में डालने वाली थी। दोनो योजनाओं में फर्क यह था कि लाड़ली बहना योजना में राशि तीन हजार तक बढ़ना है और अब भाजपा की सरकार बन गई है तो इसी माह से उन्हें 1250 रुपए की जगह राशि बढ़ाकर पंद्रह सौ कर दिए जाने की संभावना है। हालाकि भाजपा की इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिल रहा है जिनके परिवार का मुखिया आयकर दाता नहीं है और जिनके पास ट्रेक्टर को छोड़कर अन्य कोई चार पहिया वाहन नहीं है। वहीं कांग्रेस ने सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना चलाकर सभी महिलाओं के खाते में पंद्रह सौ रुपए डालने की घोषणा की थी। महिला मतदाताओं को लुभाने में भाजपा और कांग्रेस की इन योजनाओं का काफी अधिक असर रहा।

लाड़ली बहना ने बढ़ा दी भाजपा महिला विधायकों की संख्या- प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का जादू चला और प्रदेश में भाजपा ने जिन 27 सीटों पर महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था उनमें से 21 ने चुनाव जीता है। वहीं कांग्रेस ने जिन 29 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था उनमें से केवल सात ही चुनाव जीत पाई है।

भारतीय जनता पार्टी से ये जीती- गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कृष्णा गौर ने प्रदेश की महिला विधायकों में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें 1 लाख 6 हजार 668 मत प्राप्त हुए है। इसके अलावा सबलगढ़ से सरला रावत, चाचौड़ा से प्रियंका पेंची, छतरपुर में ललिता यादव, हटा में उमादेवी खटीक, रैगांव में प्रतिभा बागरी, सीधी में रीति पाठक, चितरंगी में राधा सिंह, जयसिंघ नगर में मनीषा सिंह, मानपुर में कुमारी मीना सिंह, मंडला मे संपतिया उइके, घोड़ाडोंगरी में गंगा सज्जन सिंह उइके,देवास गायत्री राजे पंवार, खंडवा में कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना में छाया मोरे, नेपानगर में मंजू राजेन्द्र दादू, बुरहानपुर में अर्चना चिटनीस,पेटलावद से निर्मला भूरिया, धार से नीना विक्रम वर्मा, इंदौर चार से मालिनी गौड़, महू से उषा ठाकुर।

 

कांग्रेस से जीती ये विधायक-

कांग्रेस में बीना से निर्मला सप्रे,खरगापुर में चंदा सिंह गौर, मलहरा में साधवी रामसिया भारती, बालाघाट में अनुभा मुंजारे,भीकनगांव से झूमा सोलंकी, जोबट से सेना पटेल।