BJP’s Central Observer: भाजपा संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

1115
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

BJP’s Central Observer: भाजपा संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसी प्रकार राजस्थान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

WhatsApp Image 2023 12 08 at 11.26.39 AM