Offbeat Destination: 2024 में ऑफबीट डेस्टीनेशन होंगे विकसित, ओंकारेश्वर से गुजरात तक चलेगी क्रूज वोट

616

Offbeat Destination: 2024 में ऑफबीट डेस्टीनेशन होंगे विकसित, ओंकारेश्वर से गुजरात तक चलेगी क्रूज वोट

भोपाल: नये साल में मध्यप्रदेश के कई ऑफबीट पर्यटन स्थल विकसित किए जांएगे। क्रूज पर्यटन से देश के कई पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। ओंकारेश्वर में स्टैच्यू आॅफ वननेस से गुजरात में स्टेच्यू आॅफ यूनिटी तक नर्मदा नदी पर 130 किलोमीटर का सफर पर्यटक क्रूज के जरिए कर सकेंगे। चंदेरी के राजहाट बांध को उत्तरप्रदेश के देवगढ़ से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय उद्यानों, अभ्यारण्यों के बफर जोन में नये ट्रेकिंग ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। वेलनेस पर्यटन के क्षेत्र में कई नई गतिविधियां प्रदेशभर में शुरु की जाएंगी।

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर से गुजरात के बीच क्रूज संचालन के अलावा मध्यप्रदेश में चंदेरी के पास राजहाट बांध को उत्तरप्रदेश के देवगढ़ से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। लंबी दूरी और अंतर राज्यीय क्रूज संचालन आने वाले साल में पर्यटकों के लिए अनुपम सौगातों भरा होगा। जबलपुर के पास बरगी बांध के निकट स्थित मैकाल रिजॉर्ट से मंडला जिले के तिंदिनी तक, देवास में धाराजी ओंकारेश्वर से पूर्व में सैलानी टापू तक, संजीत गांव से गांधी सागर के टेंअ सिटी तक अंरर्राज्यीय क्रूज का संचालन भी वर्ष 2024 में शुरु हो जाएगा। तवा-मढ़ई क्रूज पर्यटन भी पर्यटकों को नया अनुभव देगा।

राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारण्यों में विभिन्न बफर जोन में नये ट्रेकिंग ट्रेल्स की पहचान कर विकसित किये जाएंगे। बाइकिंग ट्रेल्स और कार रैलियों के माध्यम से आॅफराइडिंग गंतव्यों को प्रचारित किया जाएगा। द क्वीन्स आॅन द व्हील महिलाओं के लिए सात दिवसीय बाइकिंग इवेंट फरवरी 2024 में आयोजित किया जाएगा। इसमें राइडर्स ओरछा से चंदेरी, कूनो, ग्वालियर, मितावली, पदावली, बटेश्वर, ओरछा खजुराहो होते हुए भोपाल तक एक रोमांचक सफर तय कर सकेंगे।

योग और ध्यान के लिए रिट्रीट- वेलनेस पर्यटन आहार और शारीरिक पोषण से कहीं अधिक अधिक अच्छा माना जाता है। इसके लिए वेलनेस रिट्रीट में कई अच्छी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पहले वर्ष में 12 ऐसे रिट्रीट आयोजित किए जाएंगे इसके बाद दूसरे और तीसरे वर्ष में 24 और 36 रिट्रीट आयोजित किए जाएंगे। ये रिट्रीट पर्यटन निगम के स्वामित्व वाले चुनिंदा होटलों में किया जाएगा

ऑफबीट गंतव्य मुख्यधारा के पर्यटन केन्द्रों से जुड़ेंगे-
प्रदेश के ऑफबीट गंतव्य स्थलों को मुख्यधारा के पर्यटन से जोड़कर वहां रोजगार और पर्यटन की संभावनाओ पर अगले साल काम किया जाएगा।इनके बीच कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जाएगा। इन पर्यटन स्थलों के आसपास ग्लैंम्पिंग साइट बनाई जाएगी। वर्ष 2024 में टैंट सिटी की संख्या बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण पर्यटन को विस्तार दिया जाएगा। 2024 में होम स्टे की संख्या पांच सौ से अधिक हो जाएगी।

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन-
चार हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर इन्हें होटल और पर्यटन में रोजगार दिया जाएगा। इसमें महिला नाविक, शैफ से लेकर कई क्षेत्रों में महिलाएं आगे आएंगी। महिला नाविकों का उपयोग कर महिला सफारी बढ़ाया जाएगा।