B-2.86 Patient Found : कोरोना के नए वेरिएंट बी-2.86 का मरीज मिला, जीनोम सिक्वेंसिंग से पुष्टि!

52 साल के संक्रमित डॉक्टर को होम आइसोलेट किया गया!

424

B-2.86 Patient Found : कोरोना के नए वेरिएंट बी-2.86 का मरीज मिला, जीनोम सिक्वेंसिंग से पुष्टि!

Indore : शहर में एक दर्जन से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब नए वेरिएंट बी-2.86 का पहला मरीज मिला है। जीनोम सीक्वेंसिंग अरबिंदो हॉस्पिटल में की गई। सरकारी लैब से रिपोर्ट आनी बाकी है। 52 साल के पुरुष मरीज स्वयं डॉक्टर है, जिसके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में बुधवार को इसकी पुष्टि हुई।

बी-2.86 से संक्रमित यह डॉक्टर इंदौर के ही रहने वाले हैं। पुष्टि के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया। लेकिन, इनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई गई। अरबिंदो हॉस्पिटल में हर 15 दिन में होने वाली कोविड स्क्रीनिंग में इसका पता चला। इस मरीज की रिपोर्ट 36 घंटे में ही मिल गई। डॉ महक भंडारी ने बताया कि नए वैरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, पर यह घातक रूप से प्रभावी नहीं है।

कई देशों में इसके संक्रमित मिले
कोविड का नया वैरिएंट बी-2.86 कई देशों में रिपोर्ट किया गया। यह 17 अगस्त 2023 को वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग के रूप में पहचाना गया था। यह ओमिक्रॉन जैसा ही है। एक अन्य वैरिएंट जेएन-1 सहित अन्य को पहचाना गया है। डिस्ट्रिक्ट सर्विलान्स ऑफिसर डॉ अमित मालाकार ने बताया कि इंदौर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल एम्स और डीआरडीओ लैब, भोपाल में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाते हैं। ये सरकार से अधिकृत हैं। अभी तक 25 से ज्यादा सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर की रिपोर्ट आ चुकी है।

शहर में चार नए पॉजिटिव
बुधवार को इंदौर में कोरोना के चार नए पॉजिटिव मिले। डॉ अमित मालाकार ने बताया कि अभी तक जो कोरोना मरीज मिले हैं, उन्हें सामान्य सर्दी-खांसी है। इसी के आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है। ये सभी वैक्सीनेटेड हैं। सामान्य लक्षण (ए सिम्टोमैटिक) होने के कारण मास्क लगाने और एक हफ्ते तक होम आइसोलेट रहने पर ही जोर दिया जा रहा है।

संक्रमितों में से एक 42 साल के मरीज की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। वह एयरपोर्ट क्षेत्र का रहने वाला है। उसे हॉस्पिटलाइज्ड कराया गया है। कैट कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय पुरुष डॉक्टर होम आइसोलेटेड हैं। एक अन्य 22 ‌‌‌वसाली की युवती बड़ी भमोरी की रहने वाली है। उसे भी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इन चारों मरीजों को एंटी कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। बुधवार को तीन मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिसके बाद अब 8 एक्टिव केस बचे हैं। दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के 10 दिन में अब तक 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए।