
पढ़ना जारी रखें
इसके साथ ही मौसम पूरी तरह साफ था। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा होने से ठंड कम थी। फिर धूप निकलने के साथ इसका असर और कम होता गया। कुछ दिनों को छोड़ दे तो इस सीजन में रात का तापमान ज्यादा ही रहा है। दरअसल इस सीजन में लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की वजह से हवा का पैटर्न सेट नहीं हुआ।
बारिश, बादल और पूर्वी हवा की वजह से दिन में जरूर कुछ दिन कंपकपी रही, लेकिन ठिठुरन वाली ठंड नहीं रही। इस बार रात का तापमान केवल दिसम्बर माह में एक बार 11.6 डिग्री सेल्सियस तक गया। जनवरी के भी इन 12 दिनों में रात का तापमान 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा। इस सीजन के 104 दिनों में से 92 रात ऐसी रही हैं जब रात का तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहा।