IFS Aseem Shrivastava Next HOFF: वन्य प्राणी शाखा के PCCF असीम श्रीवास्तव होंगे अगले वन बल प्रमुख

634

IFS Aseem Shrivastava Next HOFF: वन्य प्राणी शाखा के PCCF असीम श्रीवास्तव होंगे अगले वन बल प्रमुख

 

भोपाल। भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के अधिकारी असीम श्रीवास्तव प्रदेश के अगले वन बल प्रमुख होंगे। 1986 बैच के वन बल प्रमुख अभय कुमार पाटिल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहें है। असीम श्रीवास्तव अगले वन बल प्रमुख बनते है तो इनका कार्यकाल जुलाई वर्ष 2025 तक के लिए होगा।

भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के पांच अधिकारी ऐसे है जो वन बल प्रमुख बनने की रेस में है। 1988 बैच के अतुल श्रीवास्तव जो मौजूदा समय में कार्य आयोजना शाखा के प्रमुख है। आरके यादव प्रशासन एक के मुखिया है। अनुसंधान एवं विस्तार शाखा के प्रमुख पीके सिंह, कमलेश चतुर्वेदी और बीके अंबाडे जो प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में तैनात है। इन अधिकारियों के नाम पर भी विभाग में चर्चा चल रही है। हालांकि वन विभाग में लंबे समय से एक परंपरा चल रही है कि सबसे सीनियर अधिकारी को ही वन बल प्रमुख की जिम्मेदारी मिलती है। इस लिहाज से देखा जाए तो असीम श्रीवास्तव का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि विभाग में एक- एक महीने के लिए अब तक दो अधिकारियों को वन बल प्रमुख बनाया गया है। अभय कुमार पाटिल को एक महीने के लिए वन बल प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले वर्ष 2017 में जब्बाद हसन को एक महीने के लिए वन बल प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई थी।

वन विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो जब अभय कुमार पाटिल को वन बल प्रमुख बनाने के लिए डीपीसी दिसंबर वर्ष 2023 में हुई थी, उसी समय असीम श्रीवास्तव का नाम भी अगले वन बल प्रमुख के लिए फाइनल हो गया था।

विकास निगम में एमडी का पद खाली-

अभय कुमार पाटिल वन बल प्रमुख बनने से पहले राज्य वन विकास निगम के एमडी पद पर तैनात थे। उसके बाद से ही विकास निगम में यह पद खाली है। हालांकि विभाष ठाकुर को एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी विभाग ने सौंप रखा है। राज्य लघु वनोपज संघ के एमडी पुष्कर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद एक महीने से इस पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। वन विभाग से जुड़े जानकारों का कहना है कि फेडरेशन में अपर प्रबंध संचालक के सात पद और वन विकास निगम में 6 पद खाली है। इन पदो पर तैनाती नहीं होने से विभाग में काम – काज पर इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। अब नई सरकार आने से विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि बहुत जल्द खाली पदों पर अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।