Major IAS Reshuffle in UP: देर रात 8 DM सहित 19 अधिकारियों के तबादले!

560
IAS Officer Suspended

Major IAS Reshuffle in UP: देर रात 8 DM सहित 19 अधिकारियों के तबादले!

 

लखनऊ। UP में योगी सरकार ने कल देर रात 8 DM सहित 19 IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 19 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें आठ जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इनमें से कई IAS अधिकारी एक ही स्थान पर तीन वर्ष की अवधि से तैनात थे। इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है।

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है।

कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी बीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।

श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का डीएम बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जौनपुर के डीएम अनुज झा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। नियुक्ति विभाग ने इन तबादलों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।