Weather Update: MP में 5 फरवरी से ठंड और गर्मी के 2 मौसम,राजस्थान से बंगाल तक छाएं बादल,कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख में बारिश-बर्फबारी!

1394

Weather Update: MP में 5 फरवरी से ठंड और गर्मी के 2 मौसम,राजस्थान से बंगाल तक छाएं बादल,कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख में बारिश-बर्फबारी!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

नित नए परिवर्तन के साथ मध्य प्रदेश का मौसम चल रहा है। प्रदेश के मध्य और निचले हिस्से में अधिकतम तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है जो 5 फरवरी से 30 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन उत्तरी भाग ठंडा ही रहेगा। बल्कि 7 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के चलते न्यूनतम पारा और लुढ़क सकता है। यहां 8, 9 डिग्री तापमान हो सकता है।

मध्य प्रदेश में आज बादलों का आगमन निगमन ज्यादा और तेज गति का रहेगा। इसलिए बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी। कल से बादल छंटने लगेंगे लेकिन 7 फरवरी के बाद से प्रदेश में बादल फिर दिखाई देने लगेंगे।

अफ्रीका से बादलों की रेल भारत में कभी राजस्थान तो कभी गुजरात के रास्ते प्रवेश कर रही है। यह रेल पश्चिम से उत्तर पूर्व याने बंगाल तक चल रही है।

कश्मीर में बारिश बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश में भी दो दिन यही स्थिति रह सकती है। उत्तरी पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी के बाद से कमज़ोर पड़ सकता है।