WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Harda Accident : हरदा हादसे का मुख्य आरोपी समेत 3 सारंगपुर में पकड़ाए! 

इस फैक्ट्री की कई बार शिकायतें हुई, पर प्रशासन उसे बचाता रहा!

1300

Harda Accident : हरदा हादसे का मुख्य आरोपी समेत 3 सारंगपुर में पकड़ाए! 

Harda : पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल को दो सहयोगियों के साथ राजगढ़ जिले के सारंगपुर में कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। हादसे के बाद वो फरार हो गया था। वह अपने साथियों के साथ फरार हो रहा था। आरोपियों को हरदा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताते हैं कि राजेश अग्रवाल उज्जैन के रास्ते निकला और मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे से भाग रहा था। लोकेशन मिलने पर पुलिस ने मक्सी में दबिश दी, लेकिन तब तक वो निकल चुका था। इसके बाद सारंगपुर में हाईवे पर उसे पकड़ लिया गया।

फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल के अलावा सोमेश अग्रवाल और ड्राइवर रफीक खान से भी पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ धारा 304, 308, 34 आईपीसी एवं धारा 3 विस्फोटक अधिनियम कायम कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। हरदा एसपी संजीव कंचन ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल उपस्थित है एवं मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

इसके बाद सारंगपुर थाना प्रभारी संतोष वाघेला पुलिस टीम के साथ हाईवे पर पहुंचे। वहां चेकिंग पॉइंट लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल, ड्राइवर रफीक खान को पकड़कर थाने लाया गया। इसके बाद वहां पहुंची हरदा पुलिस को सौंप दिया गया गया।

प्रशासन की लापरवाही
जानकारी के मुताबिक, राजेश अग्रवाल उर्फ राजू 20 साल से यहां फैक्ट्री चला रहा था। उसके खिलाफ कई बार शिकायत की गई। 2022 में हरदा के लोगों ने इस फैक्ट्री में बारूद के अवैध भंडारण और सुरक्षा मानकों के पूरा न होने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। बढ़ते दबाव की वजह से जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री को 26 सितंबर 2022 में सील कर दिया। ऋषि गर्ग कलेक्टर थे। फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल ने इस आदेश के विरोध में तत्कालीन कमिश्नर से अपील की, इसके बाद उसे स्टे मिल गया। शिकायत के बावजूद वह हर बार कार्रवाई से बच निकला। स्टे के बावजूद उसे फैक्ट्री चलाने की मंजूरी तत्कालीन कमिश्नर ने कलेक्टर की आपत्ति के बाद दी थी। हादसे के बाद उन्होंने सफाई दी है कि हमने सिर्फ उस समय के लिए स्टे दिया था। लेकिन, वह लगातार इसका संचालन करता रहा।