Weather Update: MP में 17 फरवरी से बढ़ेगा तापमान, उत्तरी पहाड़ों इलाकों में होगी बर्फबारी!

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से उत्तर से लेकर मध्य भारत तक होगा,MP में 3 दिन तक छाएंगे बादल!

2045

Weather Update: MP में 17 फरवरी से बढ़ेगा तापमान, उत्तरी पहाड़ों इलाकों में होगी बर्फबारी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक होगा, मध्य प्रदेश में दो से तीन दिन तक छाएंगे बादल। 17 फरवरी से बढ़ सकता है तापमान, उत्तरी पहाड़ों इलाकों में होगी बर्फबारी।

पश्चिमी विक्षोभ आज से भारत के उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी दिशा में अपना रंग दिखाएगा। राजस्थान, गुजरात, पंजाब ,हरियाणा, नई दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और पूर्वी राज्यों तक अपना असर दिखाएगा। सभी दूर बादल पश्चिम से आकर पूर्व की ओर अपना मार्ग बनाएंगे। संभावना है कि कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में भी हल्के बादल छाएंगे।

मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों में आज से बादल छाएंगे जिसका असर अगले दो से तीन दिन तक रह सकता है। इसके बाद 17,18 फरवरी से तापमान में वृद्धि होगी l ठंड का असर कम होता जाएगा। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल संभाग में हल्की वर्षा की संभावना भी बन रही है।

उत्तर भारत में भी आज बादल छाएंगे लेकिन पहाड़ी राज्यों में 17, 18 फरवरी से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है।