Rajya Sabha Ticket to Ashok Chavan : भाजपा ने अशोक चव्हाण को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, कई पुराने नेताओं की छुट्टी!

जानिए, इस लिस्ट में भाजपा ने किस-किस को उम्मीदवार बनाया! 

713

Rajya Sabha Ticket to Ashok Chavan : भाजपा ने अशोक चव्हाण को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, कई पुराने नेताओं की छुट्टी!

New Delhi : राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने एक और लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे। जबकि, महाराष्ट्र से पार्टी ने अशोक चव्हाण के नाम की घोषणा की। अशोक चव्हाण ने तीन दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है।

इस लिस्ट में नड्डा और चव्हाण के अलावा पांच और नाम है। पार्टी ने जेपी नड्डा के अलावा गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जसवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का टिकट दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपघड़े को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह तीसरी सूची में पार्टी ने कुल 7 लोगों को राज्यसभा का टिकट दिया है।

IMG 20240214 WA0099

महाराष्ट्र से भाजपा ने प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और नारायण राणे को राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया, पुरुषोत्तम रूपाला का नाम गुजरात की राज्यसभा सूची में नहीं है। मनसुख मंडविया और पुरुषोत्तम रूपाला को भाजपा लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।