World’s Most Admired Men : Top 20 में नरेंद्र मोदी 8वें नंबर पर

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और रुसी राष्ट्रपति पुतिन को पछाड़ा

858
Pm modi

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में एक है। अब नरेंद्र मोदी को दुनिया के साल 2021 के प्रशंसनीय लोगों (World’s Most Admired Men 2021) की लिस्ट में 8वें नंबर पर रखा गया है। इस लिस्ट में वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से आगे हैं।

YouGov द्वारा आयोजित साल 2021 के मोस्ट एडमायर्ड मेन (World’s Most Admired Men 2021) की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8वें नंबर पर हैं। उन्होंने दुनिया के कई नेताओं और बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया। मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, चीन के बिजनेस टाइकून जैक मा, पोप फ्रांसिस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से आगे रहे। वर्ल्ड्स मोस्ट एडमायर्ड मेन (World’s Most Admired Men 2021) की लिस्ट में मोदी के अलावा कई अन्य कई भारतीय टॉप भी 20 में हैं। 12वें नंबर पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, 14वें नंबर पर शाहरुख खान, 15वें नंबर पर अमिताभ बच्चन और 18वें नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मौजूद हैं।

मोदी से आगे हैं ये लोग

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दूसरे साल भी दुनिया के सबसे प्रशंसित व्यक्ति (Most Admired Men) की लिस्ट में नंबर-वन पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी बिजनेट टाइकून दूसरे और तीसरे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। लिस्ट में PM मोदी से आगे फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक्शन स्टार जैकी चैन, टेक जीनियस इलोन मस्क और फुटबॉल सनसनी लियोनेल मेसी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति 20वें नंबर पर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस लिस्ट में मोदी के बाद 9वें नंबर पर मौजूद हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 20वें नंबर पर हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोस्ट एडमायर्ड मेन की लिस्ट में 13वें नंबर बने हैं।