TB Free Campaign: MP ने बनाया रिकार्ड, टीबी विन साफ्टवेयर में 50 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

228

TB Free Campaign: MP ने बनाया रिकार्ड, टीबी विन साफ्टवेयर में 50 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

 

भोपाल। विश्व टीबी दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने यस वी कैन एंड टीबी थीम के साथ वर्ष 2025 में प्रदेश से टीबी को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है।

प्रदेश में टीबी को समाप्त करने के लिए स्वाथ्य विभाग 7 मार्च से बीसीजी का टीकाकरण अभियान 26 जिलों में शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर- घर जाकर अब तक 74 लाख 27 हजार 784 लोगों का सर्वे कर चुकी है। जिसमें से 50 लाख लोगों ने अब तक टीबी विन सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्रेशन करा चुके है। देश के अन्य राज्यों में चल रहे अभियान के मुकाबले यह सबसे बड़ा आंकड़ा हैं। प्रदेश के 26 जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 2 लाख 41 हजार लोगों को बीसीजी के वैक्सीनेट प्रोग्राम से जोड़ने में सफल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद विभाग ने प्रतिदिन 5200 सौ लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ध्रुमपान करने वाले सबसे अधिक 16,800 लोगों ने बीसीजी का टीका लगवा चुके हैं। वहीं 60 वर्ष से उपर वाले लोग अब तक 14 हजार 884 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। टीबी के मरीजों के संपर्क में आए अब तक 8,432 लोगों को बीसीजी का डोज दिया जा चुका हैं। वहीं डायबिटीज के 4800 मरीजों को अब तक वैक्सीनेट किया जा चुका हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता के चलते अब लोग टीबी को मुक्त करने अभियान में धीरे- धीरे आगे आने लगे है। अगर यही सिलसिला चलता रहा तो समय रहते हुण् प्रदेश को टीबी से जड़ से समाप्त किया जा सकता है। 26 जिलों में टीकाकरण का अभियान समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग शेष 26 जिलों में सर्वे करेगा। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शेष जिलों में बीसीजी का वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जाएगा।