
पढ़ना जारी रखें

इंदौर में रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की साइलेंट अटैक से मौत हो गई. हादसे का लाइव वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. स्टेज पर देश भक्ति गाने पर डांस करते वक्त फौजी को साइलेंट अटैक आय़ा था.

फौजी जब परफॉर्म कर रहे थे तब उस दौरान हॉल में बच्चे भी मौजूद थे. उनका डांस देख लोग जमकर तालियां बजा रहे थे. इंदौर के अग्रेशन धाम पर क्रांति योग का आयोजन रखा गया था. योग कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान रिटायर्ड फौजी को अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. फिलहाल द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
