Hero & Heroine of film Now Together in Parliament : एक ही फ़िल्म के नायक और नायिका अब संसद में साथ बैठेंगे, 13 साल बाद संयोग आया!

कंगना रनौत और चिराग पासवान ने एक फिल्म में साथ काम किया! 

836

Hero & Heroine of film Now Together in Parliament : एक ही फ़िल्म के नायक और नायिका अब संसद में साथ बैठेंगे, 13 साल बाद संयोग आया!

New Delhi : फिल्मों में कलाकारों की भूमिकाएं बदलती रहती है। लेकिन, जिस तरह कंगना रनौत और चिराग पासवान की बदली वैसी तो शायद ही किसी की नहीं बदली होगी। दोनों ने ‘मिलें न मिलें हम’ फ़िल्म में 13 साल पहले साथ काम किया था। उसके बाद दोनों के रास्ते बदल गए। कंगना फिल्मों में व्यस्त हो गई और चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत संभाल ली। लेकिन, इतने सालों बाद दोनों फिर एक राह पर आ गए। कंगना ने रास्ता बदलकर राजनीति की राह पकड़ ली और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीत गई। उधर, चिराग पासवान ने अपने पिता कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को फिर जीवित किया और इस बार सभी 5 उम्मीदवारों को जिता कर ले आए और खुद भी संसद पहुंचने की राह बना ली। वे पहले भी चुनाव जीत चुके हैं।

इस बार चुनाव को लेकर फिल्मी गलियारों में काफी हलचल रही। हेमा मालिनी भाजपा के टिकट पर लगातार तीसरी बार चुनाव जीती और कंगना रनौत और अरुण गोविल पहली बार सांसद बने। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीत हासिल कर राजनीति में एंट्री की। जीत के बाद से कंगना खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं 13 साल पहले आई उनकी फिल्म का हीरो चिराग भी अपनी सीट से चुनाव जीतकर संसद में पहुंच गया। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की पार्टी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पर जीत गए। चिराग पासवान ने खुद इस बार बिहार की हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ा, जहां उनकी धमाकेदार जीत हुई।

कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों ने एक फ़िल्म में साथ काम किया था। ‘मिले न मिले हम’ चिराग पासवान की पहली और आख़िरी फिल्म थी। फ़िल्म को तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था और इसमें कंगना और चिराग के अलावा नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे भी नजर आईं थी। चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की जमुई से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। बेशक चिराग पासवान की बॉलीवुड में एंट्री फ्लॉप रही हो, पर उनकी और कंगना रनौत की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दरअसल ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक ही फिल्म के दोनों हीरो-हीरोइन अपनी सीट से साथ में चुनाव जीत गए हों।

IMG 20240606 WA0033

2013 में रिलीज हुई ‘मिले न मिले हम’ की कहानी चिराग के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टेनिस प्लेयर बनना चाहता है। वहीं फिल्म में उनकी मां को टेनिस से नफरत थी। माता-पिता का तलाक हो जाता है। वहीं, उन्हें फैमिली का कोई सपोर्ट नहीं मिलता। फिर उनकी जिंदगी में अनिशका (कंगना रनौत) की एंट्री होती है। प्यार और करियर के बीच ही फिल्म की कहानी दिखाई गई है।

इस फ़िल्म के बाद चिराग वो पूरी तरह से राजनीति में आ गए। वहीं कंगना रनौत ने कई फिल्मों में काम किया। इस बार उन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई और मंडी से चुनाव जीत लिया। वहीं, 13 साल बाद कंगना रनौत और चिराग पासवान फिर एक छत के नीचे नजर आएंगे। 13 सालों में दोनों के बीच कोई बातचीत न हुई हो, पर अब संसद में मुलाकात होना तय है।क्योंकि,चिराग पासवान की पार्टी बीजेपी एलांयस का हिस्सा है और कंगना बीजेपी का।