Congress Demanded Resignation Of BJP MP Damor : कांग्रेस ने भाजपा सांसद से इस्तीफा मांगा, कई जगह पुतले जलाए गए

फ्लोराइट नियंत्रण के नाम पर 2006-2007 में करोड़ों रुपए का गोलमाल किया

531

Congress Demanded Resignation Of BJP MP Damor

(झाबुआ से श्याम त्रिवेदी)

Jhabua : रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के (BJP MP Damor)भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद आदिवासी इलाके में माहौल गरमा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया ने भाजपा सरकार से सांसद के इस्तीफे की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। युवक कांग्रेस ने झाबुआ और पेटलावद में सांसद के पुतले फूंके। कल तहसीलों पर भी पुतले जलाए जाएंगे।

कांग्रेस विधायक भूरिया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की आदिवासी बहुल झाबुआ-अलीराजपुर जिले के लिए फ्लोराइट नियंत्रण के लिए वर्ष 2006-2007 में करोड़ों रुपए का फंड जारी किया गया था। जो कार्य आज तक भी पूरा नहीं हुआ और कागजी खानापूर्ति कर पूरी राशि खर्च कर दी गई।

जिससे सरकार को प्रदेश की जनता का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। जिसका फायदा तत्कालीन मुख्य अभियंता वर्तमान में रतलाम-झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर, तत्कालीन कलेक्टर और तत्कालीन लोक स्वास्थ्य कार्यपालन यंत्री ने खुला भ्रष्टाचार किया।

Congress Demanded Resignation Of BJP MP Damor

दोनों जिलों में फ्लोराइड की समस्या जस की तस बनी हुई है जिसका कोई निदान नहीं हुआ 14 करोड़ के ऊपर का भुगतान पाइप के लिए कर दिया गया वहीं अन्य मदों में भी करोड़ों रुपए का भुगतान किया। ऑर्डर सप्लाई अनुसार नहीं किया गया और 14 करोड़ और का भुगतान करने के बाद भी कार्य नहीं किया गया। झाबुआ जिले में भी 56 हेडपंप नहीं लगे, जिसका भुगतान हो चुका था। भूरिया ने कहा कि फ्लोराइड यूनिट का भुगतान करने के उपरांत भी वह यूनिट नहीं लगाई गई।

भूरिया ने कहा कि मेरे द्वारा भी संबंधित विभाग व सचिव को पत्र लिखे गए, परंतु उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त सारी राशि का तत्कालीन कार्यपालन यंत्री मुख्य अभियंता प्रमुख अभियंता एवं कलेक्टर के द्वारा भ्रष्टाचार कर गबन कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य सरकार को करना चाहिए थी। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपियों को खुला संरक्षण दिया जाना सरकार का भ्रष्टाचारी को साथ देना है।

Also Read: केंद्र में वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल, MP कैडर के दो अधिकारी प्रभावित, 8 सेक्रेटरी रैंक में पदोन्नत 

भाजपा सरकार को 600 करोड़ के घोटाले पर जांच कर संबंधित भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करना चाहिए थी। शिकायतकर्ता को मजबूरन न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ा न्यायालय द्वारा आरोप सिद्ध किए गए अब सरकार से मांग है कि शीघ्र सांसद गुमान सिंह डामोर (BJP MP Damor) से इस्तीफा लिया जाए और संबंधित अधिकारियों पर सरकार दंडात्मक कार्रवाई करें।

जिले में सांसद के पुतले जलाए
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय भाबोर ने बताया कि झाबुआ जिला मुख्यालय और पेटलावद तहसील पर भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर का पुतला दहन किया गया। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद (BJP MP Damor) से इस्तीफे की मांग की है।

भाबोर ने कहा कि सांसद को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। तभी उन पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए सांसद जांच को प्रभावित कर सकते है। आज झाबुआ और पेटलावद में सांसद के पुतले फूंके गए हैं। 28 दिसंबर को राणापुर, थांदला , मेघनगर तहसील स्तर पर युवक कांग्रेस द्वारा सांसद के पुतले फूंके जाएंगे।