Tractor Trolley Overturns, 5 Killed : रतनगढ़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 5 की मौत और 35 घायल!

ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल होने से ट्रॉली पुल से नीचे गिरी!

809

Tractor Trolley Overturns, 5 Killed : रतनगढ़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 5 की मौत और 35 घायल!

Datia : दतिया जिले के रतनगढ़ मंदिर में जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तड़के 4 से 5 बजे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 35 घायल हो गए। यह ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर से अनियंत्रित होकर पलट कर नीचे गिर गई। मृतकों में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं।

यह हादसा दूसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। बताया गया कि ट्रैक्टर के स्टेरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ। सभी ग्रामीण रतनगढ़ मंदिर में जवारे चढ़ाने जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में सोनम (15) पुत्री चंदन अहिरवार, क्रांति (17) पुत्री नवल किशोर केवट, सीमा (35) पत्नी नवल किशोर, कामिनी (19) पुत्री नवल किशोर की मौत हो गई। एक मृतक के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी।

घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद प्रभारी कलेक्टर कमलेश भार्गव और एसपी वीरेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।