Caught Taking Bribe : कभी सड़कों पर झाड़ू लगाई, फिर अधिकारी बनी, अब 1.75 लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई!

682

Caught Taking Bribe : कभी सड़कों पर झाड़ू लगाई, फिर अधिकारी बनी, अब 1.75 लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई!

ACB ने सफाईकर्मी भर्ती के लिए पैसे लेते पकड़ा।

Jaipur : सड़क पर झाडू लगाने वाली आशा कंडरा ने 2021 में RAS क्रैक करके खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनके राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2018 परीक्षा पास करने को खूब सराहा गया। लेकिन, वह इस बार वे जिस वजह से सुर्खियों में हैं, उसे कोई पसंद नहीं करेगा। फिलहाल जयपुर में तैनात आशा कंडरा को 12 जून की रात राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 1 लाख 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। एसीबी को जानकारी मिली थी कि वे सफाईकर्मी भर्ती के लिए लोगों से पैसे ले रही हैं।

आशा कंडरा ने 1997 में 12वीं पास की। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने अपने पिता के कहने पर साल 2013 में फिर पढ़ाई शुरू की और बीए किया। इसके बाद 2018 में RAS 2018 का फॉर्म भरा, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।

आशा ने RAS 2018 का प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू दिया। लेकिन, रिजल्ट के लिए दो साल लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान परिवार की मदद के लिए उन्होंने जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन किया। इस पद पर चयन भी हो गया। उन्होंने लगातार दो साल तक यही काम किया। 2021 के फरवरी में RAS का रिजल्ट आया. जिसमें कंडारा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 728वीं रैंक हासिल की थी।

एक इंटरव्यू में आशा कंडरा ने बताया है था कि उनके पिता राजेंद्र कंडारा फ़र्टिलाइज़र कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया में अकाउंट ऑफ़िसर थे और मां गृहस्थी संभालती थी। लेकिन, संयुक्त परिवार और सामाजिक दबाव के चलते 12वीं के बाद ही उनकी शादी कर दी गई थी। 32 साल की उम्र में उनका तलाक भी हो गया। उस वक्त वह दो बच्चों की मां थीं। सफाई कर्मी से अधिकारी बनी आशा कंडरा का नया कारनामा किसी को रास नहीं आया।