NEET Paper Leak : अब NEET की परीक्षा रद्द होने की घोषणा का इंतजार!

नीट पेपर लीक मामले की जांच में राज खुले, बिहार से झारखंड तक कनेक्शन मिला!

263

NEET Paper Leak : अब NEET की परीक्षा रद्द होने की घोषणा का इंतजार!

New Delhi : बिहार से नीट (NEET) का पेपर लीक होने के बारे में जो खबरें सामने आई थी, उसकी जांच पूरी हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, EOU ने अब तक की जाँच के आधार पर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग (HRD) को सौंप दी। अब सरकार संसद सत्र के दौरान NEET परीक्षा 2024 को रद्द करने को लेकर कदम उठा सकती है।

बिहार की जांच एजेंसी (EOU) ने HRD को बताया कि जांच और बरामदगी के आधार पर मामला गंभीर है। EOU का मानना है कि यह साफ-साफ पेपर लीक का मामला है। HRD को भी इस बात का अंदाजा है कि NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने मामले ने मामले में बड़ी गड़बड़ी की ही। अब इसका सत्यापन HRD द्वारा की गई गठित समिति करेगी। समिति की जाँच के बाद अंतिम फैसला होगा।

IMG 20240623 WA0001

जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनी

मेडिकल एंट्रेस एग्जाम नीट (NTA NEET) के पेपर लीक हो जाने को लेकर देशभर में बवाल छप रहा है। आरोप है कि एंट्रेंस एग्जाम की गरिमा के साथ खिलवाड़ हुआ। हाल ही में NTA ने यूजीसी-नेट की परीक्षा कैंसिल कर दी। परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी गठित की है। सरकार ने कमेटी को अगले 2 महीने में रिपोर्ट सौंपने की अहम जिम्मेदारी सौंपी। सूत्रों का कहना है कि अब सबसे अहम रिपोर्ट दिल्‍ली पहुंच चुकी है। अब इस बात का इंतजार है कि क्‍या यूजीसी-नेट की परीक्षा की तरह ही NEET को भी रद्द कर दिया जाएगा!

बिहार से लेकर झारखंंड तक बवाल

अभी तक 6 लोगों पेपर लीक मामले में पकड़ा गया है। ये गिरफ्तारियां बिहार से लेकर झारखंड तक हुई। पेपर लीक को लेकर जांच का दायरा अब बिहार से झारखंड तक जा पहुंचा। नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के देवघर से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के एम्स के सामने छापेमारी की गई। किराए के मकान से छापेमारी कर 6 लोगों की गिरफ्तारी के बाद EOU की टीम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

देवघर और नालंदा कनेक्‍शन

मास्‍टरमाइंड की कुंडली भी खंगाली गई। पकड़े गए युवकों में चिंटू कुमार उर्फ सिंटू, प्रशांत कुमार, पंकु कुमार, परमजीत सिंह, बालदेव सिंह व काजू कुमार हैं। सभी देवघर के झुन्नू सिंह के घर में मकान में किराए पर रहते थे। पकड़े गए युवकों में से एक गार्ड और वर्तमान में एम्स में कार्यरत है। गॉर्ड भी नालंदा का ही रहने वाला था और इन लोगों से पहले से परिचित था। गिरफ्तार सभी आरोपी नालंदा के रहने वाले हैं। अब यह भी सवाल उठने लगा है कि पेपर लीक कांड मामले में नालंदा का क्या कनेक्शन है! पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड माना जाना वाला संजीव मुखिया भी नालंदा का ही रहने वाला है।