MP Weather Report : आज से पश्चिमी MP का मौसम सुधरेगा, पूर्वी इलाकों में बारिश, ओले के आसार

रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग में बारिश के साथ ओले बरसेंगे

451
MP Weather

MP Weather Report : आज से पश्चिमी MP का मौसम सुधरेगा, पूर्वी इलाकों में बारिश, ओले के आसार

Bhopal : मध्यप्रदेश के तीन दिन पहले आया बदलाव अभी जारी है। कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ठंड का भी प्रकोप है। मंगलवार को कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कुछ जगह ओले भी गिरे। बुधवार को भी प्रदेशभर में बादल घिरे रहने की आशंका है।

साथ ही प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में बारिश की संभावना है। कहीं -कहीं ओले भी गिर सकते हैं। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद भोपाल तथा अधिकांश इलाकों में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। लेकिन, धूप पूरी तरह खिलने के आसार नहीं हैं।

MP Weather Report : आज से पश्चिमी MP का मौसम सुधरेगा, पूर्वी इलाकों में बारिश, ओले के आसार

मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री से.कम रहा। इस मौसम का यह सबसे सर्द दिन था। बुधवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इंदौर में भी मंगलवार की रात बेहद सर्द रही। बारिश के कारण भी मौसम में ज्यादा ठंडक आई। बुधवार से पश्चिमी मप्र से मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया। इस चक्रवात से एक ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर तेलंगाना तक बन गया, जिससे मौसम में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश के मध्य में भी ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्‍टि हो रही है।

Also Read: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही: SDM ₹45000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया 

मौसम विभाग की जानकारी में 24 घंटों में मंडला में 30.7, उमरिया में 30.2, रीवा में 25.4, जबलपुर में 20.7, सागर में 18.6, नरसिंहपुर में 17 मिमी और पचमढ़ी में 13 मिमी बारिश दर्ज हुई। कहीं-कहीं 4-10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलीं।