IAS Officers New Posting: MP में 2 IAS अधिकारी और एक SAS अधिकारी की नई पदस्थापना 

6686
Shortage of IAS Officers
Shortage of IAS Officers

IAS Officers New Posting: MP में 2 IAS अधिकारी और एक SAS अधिकारी की नई पदस्थापना 

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा की एक अधिकारी के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के IAS अधिकारी तरूण राठी संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को मंत्रालय में अपर सचिव और 2016 बैच के IAS अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निमिषा जायसवाल उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।

 

इस संबंध में राज्य शासन ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

Screenshot 20240704 212630 915