IPS Officers Promotion: ADG,IG,DIG के लिए हुई DPC, एडीजी के लिए पदों की कमी बनेगी रोड़ा

644
DPC For IPS Promotion:

IPS Officers Promotion: ADG,IG,DIG के लिए हुई DPC

भोपाल. मध्यप्रदेश के आईपीएस अफसरों को एडीजी, आईजी, डीआईजी बनाने और सलेक्शन ग्रेड देने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी मौजूद रहे।

प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के सभी पद भरे होंने से इस पद पर पदोन्नत होंने वाले अफसरों को पदोन्नति के लिए मार्च तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

मंत्रालय में सुबह 11 बजे मुख्य सचिव इकबाल सिंह की अध्यक्षता में हुई डीपीसी के दौरान एडीजी के पदों पर पदोन्नति देने के लिए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान भी डीपीसी में मौजूद रहे। बैठक में भारतीय पुलिस सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के 1997 बैच के अधिकारी भोपाल के पहले पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, आईजी जबलपुर उमेश जोगा और केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सोलोमन एस कुमार मिंज के नामों पर भी विचार किया गया।

वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2004 बैच के अधिकारी भोपाल देहात जोन के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को डीआईजी से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने विचार किया गया। इनके साथ 2004 बैच के गौरव राजपूत, संजय कुमार तिवारी, अरण्य डेहरिया को भी डीआईजी से आईजी बनाने विचार किया गया। 2008 बैच के ललित शाक्यवार को एसपी से डीआईजी बनाने विचार किया गया। 2009 बैच के 27 आईपीएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड दिए जाने पर विचार हुआ।

एडीजी की पदोन्नति में पदों का रोड़ा-

प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के कुल 36 पद है और सभी भरे हुए है। अगले साल मार्च में ये पद रिक्त होंगे। ऐसे में डीपीसी के तत्काल बाद पदोन्नति दिए जाने में बाधा आ सकती है। इससे भोपाल के पहले पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर,गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, आईजी जबलपुर उमेश जोगा और सोलोमन यश कुमार विज की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। पदोन्नति समिति पर निर्भर होगा कि अभी पदोन्नति दी जाए या पद रिक्त होंने के बाद आदेश जारी किए जाए।

गौरव राजपूत बन सकते है गृह सचिव-

पदोन्नति के बाद यदि गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा को ग्वलियर जोन का आईजी बनाया गया तो गौरव राजपूत को पदोन्नति के बाद गृह सचिव बनाए जाने की संभावना है। 2008 बैच के एक मात्र अधिकारी ललित शाक्यवार को एसपी मुरैना से पदोन्नत कर डीआईजी चंबल बनाया जा सकता है। सचिव अतुलकर के तबादले के बाद से डीआईजी चंबल का पद रिक्त है।